BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<     कसरावद के ओटा बड़गांव में बिरसा मुंडा के 126वें.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर जून.. <<     शिवपुरी में मध्याह्न भोजन योजना पर.. <<     NEWS : आरएएस एवं आरपीएस प्रशिक्षु ने.. <<     KHABAR : होस्टल की छात्राएं पहुँची कलेक्ट्रेट,.. <<     लोन दिलाने का झांसा देकर फंसाया जाल में!.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला को भारी.. <<     KHABAR : पीटीसी इंदौर की दीक्षांत परेड में 984 नव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 1:29 pm
REPORT : सीएम जनसेवा अभियान 2.0 मई से होगा शुरू, सभी समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण, अब जनपद सीईओ फील्ड में जाकर करेंगे शिकायतों की जांच, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने टीएल बैठक में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण करने पर फोकस करते हुए जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है। सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में आने वाले मामलों के लिए उन्होंने एक अलग रणनीति अपनाते हुए कार्य करने को कहा है। अब सभी जनपद सीईओ अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए 10-10 शिकायतों की खुद जांच मौके पर जाकर करेंगे। वे शिकायत का पंचनामा और फ़ोटो वीडियो भी बनाएंगे। कार्य करने की गुणवत्ता पर फोकस करने के निर्देश दिए है। 50 दिनों से सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के निराकरण और दिए गए जवाबों की गुणवत्ता की जांच डिप्टी कलेक्टर को सौंपी है। जाएगी। इसी तरह जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के लिए कहा कि बार-बार आने वाले आवेदकों के जवाब तुरन्त जनसुनवाई में ही देंगे। अगर समस्या का निराकरण नहीं हो सकता है तो बता दे। स्वयं का भी और उनका भी समय नष्ट न करें। यह निर्देश नीचे तक बढ़ाये जाए। इसके अलावा जिन तहसीलों में अधिक शिकायतें आ रही है। वहा कलेक्टर स्वयं जाकर जनसुनवाई भी करेंगे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा, संयुक्त कलेक्टर शिराली जैन, नवागत डिप्टी कलेक्टर्स, सभी एसडीएम और जनपद स्तरीय अमला वीसी से जुड़ा।      

आम आदमी भटके नहीं इसी अवधारणा पर होगा सीएम जनसेवा अभियान 2.0  
मई माह से सीएम जनसेवा अभियान 2.0 शुरू किया जाएगा। इस अभियान की संवेदनशीलता बताते हुए कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि कोई आम आदमी समस्याओं के निराकरण के लिए भटके नहीं। इस अवधारणा पर यह अभियान प्रारम्भ होने वाला है। इसमें सभी विभागों को शामिल किया गया है। जिन विभागों में शिकायते लंबित है उन्हें सूचीबद्ध करें। शिविर के दौरान ही समस्याओं का निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस सम्बंध में राजस्व अधिकारियों की बैठक में भी राजस्व समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया गया।    

 2 लाख 28 हजार बहनाओं के आवेदन हुए ऑनलाइन-
टीएल बैठक में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समीक्षा की गई। कलेक्टर वर्मा ने महिला बाल विकास विभाग को निर्देश है कि योजना के प्रारम्भ में सर्वे कराया गया था। उस सर्वे के अनुसार पंचायतो गांवो और वाडां में अब क्या स्थिति है उसी के अनुसार कितनी बहनाये और बची है उसका आंकलन किया जाए। साथ ही इस योजना में कोई भी बहना आवेदन करने से छूटे नही यह भी सुनिश्चित किया जाना है। चाहे कोई समस्या हो हर पात्र बहना को योजना का लाभ दिया जाना है। अब कि जिले में 2 लाख 28 हजार बहनाओं के आवेदन ऑनलाइन किए जा चुके हैं।    

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE