BREAKING NEWS
BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2024, 3:57 pm
KHABAR : गरीबो के हक का निबाला का अवैध परिवहन, नेमावर पुलिस ने 40 कुंटल से अधिक सरकारी चावल को जप्त किया, पढे़ धर्मेद्र सिंह की खबर 

Share On:-

खातेगांव। सरकार गरीबों के लिए योजना और राशन वितरण करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लेकिन खातेगांव मे गरीबो के हक के राशन का लम्बे समय से परिवहन होता आ रहा है। देवास जिले के नेमावर पुलिस को सूचना मिलने के बाद नेमावर के बजवाडा गाँव समीप आइसर वाहन को जप्त किया। आइसर वाहन मे करीबन 40 कुंटल सरकारी सफ़ेद चावल भरा हुआ था,वाहन सहित चालक को पुलिस ने हिरासत मे लिया है। थाना प्रभारी नेमावर सुरेखा निमोदा ने बताया की सोसाइटी का शासकीय चावल है, जिसे बिना किसी दस्तावेज का परिवहन किया जा रहा था। वाहन चालक के पास बिल बिल्टी भी नहीं पाई गई। खाद्य विभाग और तहसीलदार को पत्र लिखकर सूचना दी गई है। 


पूरे मामले की जाँच करने के लिए नेमावर थाने पर कार्यवाही के लिए खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र शर्मा नेमावर थाने पहुँचे थे। जहाँ से गाड़ी को नेमावर से खातेगांव के लिए रवाना कर दिया गया। मामले मे खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र शर्मा खातेगांव से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। 


आपको बता दें कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से कर्मचारी अपने मिलने-जुलने वाले व्यापारी को चावल-गेहूं अवैध तरीके से बेचते है।व्यापारी अन्य जिले के चावल-गेहूं खरीदने वाले से संपर्क करते है। बाहर के व्यक्ति 2300 रु कुंटल व्यपारी से खरीद कर, मनमाने मूल्य मे विक्रय करते है। अधिकतर बैतूल जिले के लोग चावल लेने आते है। अवैध चावल की गाड़ी लोड कर ग्रामीण क्षेत्र के गाँवो से निकलते है, जिससे पुलिस या प्रशासन को भनक ना लगे।


सूत्रों की माने तो कही न कही मामले को ढीला करने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन मीडिया की सक्रियता के कारण खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया। खाद्य विभाग के अधिकारियों को इस परिवहन की सूचना तो रहती है लेकिन कार्रवाई करने से बचते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है इस तरह की अवैध कालाबाजारी पर वरिष्ठ अधिकारी संज्ञान क्यों नहीं लेते हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE