मंदसौर। लोकसभा निर्वाचन के चौथे चरण के तहत मंदसौर लोकसभा में मतदान की प्रक्रिया जारी हैं। वहीं जिले के फतेहगढ़ गांव में रेलवे अंडर ब्रिज और हाईवे क्रासिंग की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। जानकारी मिलने के बाद अधिकारी गांव पहुंचे और समझाने में जुटे हुए हैं।