रेवली देवली। लोकसभा चुनाव के तहत मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिख रहा हैं। सुबह 07 बजे से ही मतदान का दौर शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार दिखाई दे रही हैं।
नीमच के नजदीक ग्राम पंचायत रेवली देवली में मतदान के लिए सुबह से ही भारी उत्साह देखा गया। अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान शुरू होने से पहले ही महिला और पुरुषों की लंबी-लंबी कतार लग गई। मतदान करने के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। युवा वर्ग में भी खासा उत्साह दिख रहा हैं। मतदाता सुबह से ही वह मतदान करने के लिए लाइन में लग गए हैं।