BREAKING NEWS
KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2024, 8:38 am
BIG REPORT : धार-महू लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य, पढे़ खबर

Share On:-

कुक्षी। धार-महू लोकसभा सीट के लिए कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार 13 मई को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान के लिए सुबह पौने 7 बजे से ही लोग लाइन में लग गए। इस बार यहां से 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा की सावित्री ठाकुर और कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल के बीच है।


विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,47,593 मतदाता है। इसमें 1,22,227 पुरुष और 1,25,365 महिला मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1801 है। सर्विस वोटर 47 है। विधानसभा क्षेत्र में 15 मतदान केंद्रों पर केवल महिलाएं ही प्रबंध कर रही है, जबकि 15 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए है। वेब कास्टिंग से निगरानी रखे जाने वाले मतदान केंद्रों की संख्या 204 है।


विधानसभा क्षेत्र में 1092 पीठासीन अधिकारी और 28 सेक्टर अधिकारी के साथ 600 से अधिक पुलिस और एसएसबी जवान चुनाव संपन्न करवाएंगे। मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की व्यवस्थाएं की गई है साथ ही डॉक्टर और मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE