मंदसौर/नीमच। आज 13 मई को मतदान का दिन है। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे संदसीय क्षेत्र के मतदाता हैं जो मंदसौर जिले की 4 नीमच जिले की तीन और रतलाम जिले की एक जावरा विधानसभा को अपने में समेटे हुए है। आप सभी सम्माननीय मतदाताओं से निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी वोट रूपी आहुति अवश्य प्रदान करें। विवेकपूर्ण मतदान करें। देश हित में देश के बेहतर भविष्य के लिए सनातन मूल्यों को सुरक्षित रखने के लिए मतदान करें। मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने कमला नेहरू स्कूल पहुंचकर सपरिवार मतदान किया।