BREAKING NEWS
BIG NEWS: गरोठ विधानसभा के बरडिया अमरा गांव पहुंची.. <<     BIG NEWS : एमपी की 8 लोकसभा सीटों में मंदसौर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व पुलिस.. <<     KHABAR : शहर के सबसे अधिक सदस्यों वाले सरावगी व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन के तहत कुकड़ेश्वर में.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन कार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 60 मतदान.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन और सुवासरा विधानसभा का.. <<     BIG NEWS : लोकतंत्र का महापर्व- नीमच जिले में जारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच के मांगरोल.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में मतदान के प्रति अपार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत ट्रांसजेन्‍डर.. <<     BIG NEWS : सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2024, 2:40 pm
KHABAR : कांग्रेस ने जल संकट को लेकर किया प्रदर्शन, कांग्रेस का आरोप, नगर निगम में वर्षों से बीजेपी का बोर्ड, फिर भी ये हाल, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। धार्मिक नगरी में लगातार गहराते जल संकट से आमजन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जल संकट को लेकर रविवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षदों ने पीएचई के कंट्रोल रूम पर प्रदर्शन करते हुए शिकायती पत्र सौंपा। कांग्रेस ने मांग की है कि शहर में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

 

शहर में मार्च महीने में ही गंभीर की स्थिति को देखते हुए एक दिन छोड़कर जल प्रदाय का निर्णय लिया है। इधर भीषण गर्मी में अब शहर में कई स्थानों पर पेयजल सप्लाय नही हो रहा है। शहरवासियों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने रविवार को चामुंडा माता मंदिर के पास पीएचई के कंट्रोल रूम के बाहर प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि शहर में लगातार एक हफ्ते से अधिक समय से जल संकट बना हुआ है। वैसे भी एक दिन छोड़कर के जल सप्लाई किया जा रहा है। इस पर भी नगर निगम ने पिछले तीन टर्म से पानी शहर के कई हिस्सों में देना बंद कर दिया है। जिससे शहर के नागरिकों में आक्रोश है। कांग्रेस कमेटी प्रबंध समिति की बैठक में सभी कांग्रेसजनों ने शहर में पेयजल को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। आचार संहिता लागू होने से कांग्रेस जनों ने शिकायती पत्र देकर जनहित में समस्या हल करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि शहर में जल प्रदाय करना शहर की जनता के लिए मूलभूत आवश्यकता है। शिकायती पत्र देकर अधिकारियों जल संकट से निजात दिलाने की मांग की है। प्रशासन को सूचना दी थी, अधिकारी नही आए है। आगे भी यही स्थिति रही तो प्रशासन से अनुमति लेकर आगे भी आंदोलन करेंगे। इस दौरान पार्षद माया राजेश त्रिवेदी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, शहर कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य, सेवादल, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, पार्षद मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE