नीमच। एसडीएम एवं सहायक रिटर्निग आफीसर नीमच डॉ ममता खेडे ने बताया , कि लोक सभा निर्वाचन -2024 के मतदान में नीमच क्षैत्र के गॉव मांगरोल चक में 13 मई 2024 को सुबह से ही स्वतंत्र ,निष्पक्ष मतदान की प्रक्रिया जारी है। गॉव के मतदाताओं द्वारा मतदान केन्द्र पहुँचकर मतदान किया जा रहा है। गॉव में दोपहर तक कुल 574 मतदाताओं मे से 32 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। मतदान निरंतर जारी है।
सहायक रिटर्निग आफीसर डॉ.ममता खेडे ने बताया कि गॉव मांगरोल चक में मतदान बहिष्कार जैसी स्थिति नही है। लोग धीरे-धीरे मतदान करने आ रहे है। तहसीलदार,नायब तहसीलदार मौके पर है, ओर ग्रामीणों से लगातार बातचीत कर, उन्हें मतदान के लिए प्रेरित कर रहे है। मतदाता धीरे धीरे मतदान केन्द्र पहुँचकर मतदान कर रहे है।