BREAKING NEWS
BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2024, 3:38 pm
BIG REPORT : बीजेपी का अनुसूचित जाति सम्मेलन संपन्न, मंत्री सिलावट बोले- कांग्रेस ने बाबा साहब को लोकसभा से दूर रखा, प्रत्याशी को बताया हनुमानजी, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। भाजपा का अनुसूचित जाति सम्मेलन रविवार को मंडी परिसर में हुआ। इसमें प्रदेश के मंत्री तुलसी राम सिलावट शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि हमारा समाज सेवा व संघर्ष के लिए जाना जाता है। भाजपा ने बाबा साहब अंबेड़कर को भारत रत्न देकर उनका सम्मान किया। हालांकि, दूसरी तरफ वहीं कांग्रेस है जिसने उनको देश के सर्वाेच्च मंदिर लोकसभा से दूर रखा।

 

हमें इस बात का बदला लेना है। कांग्रेस को सबसे ज्यादा मैं जानता हूं। मंत्री सिलावट खरगोन लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल के समर्थन में सभा लेने पहुंचे थे। इस दौरान लोकसभा संयोजक व खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।


प्रत्याशी को हनुमान व विधायक को जामवंत व खुद को तुलसी बताया
मंत्री सिलावट ने पूरे मंच पर घूम-घूम कर भाषण दिया। उन्होंने कहा कि हमारे साथ हनुमानजी (प्रत्याशी) है, साथ में जामवंत (बालकृष्णजी) है और मैं तुलसी बोनस में हूं। तुलसी को रोप दो तो आधी बीमारी वैसे ही दूर हो जाती है। उन्होंने कहा- भाजपा जो बोलती है वह करती है। महू में बाबा साहब के जन्मस्थल का विकास भाजपा की मोदी सरकार ने किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE