BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<     कसरावद के ओटा बड़गांव में बिरसा मुंडा के 126वें.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर जून.. <<     शिवपुरी में मध्याह्न भोजन योजना पर.. <<     NEWS : आरएएस एवं आरपीएस प्रशिक्षु ने.. <<     KHABAR : होस्टल की छात्राएं पहुँची कलेक्ट्रेट,.. <<     लोन दिलाने का झांसा देकर फंसाया जाल में!.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला को भारी.. <<     KHABAR : पीटीसी इंदौर की दीक्षांत परेड में 984 नव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 2:10 pm
BIG REPORT : आरएएफ के जवान पहुंचे भौरासा, भौगोलिक स्थिति जानने के साथ संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्र की ली जानकारी, पढ़े मनोज शुक्ला की खबर

Share On:-

सोनकच्छ। भोरासा में रैपिड एक्शन फोर्स की डेल्टा 107 बटालियन ने क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील इलाकों की जानकारी ली। आरएएफ के 54 जवानों की कंपनी ने क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक गतिविधियों की जानकारी एकत्रित की। क्षेत्र की जनसंख्या, साक्षरता दर, असामाजिक तत्व, सामुदायिक दृष्टि से संवेदन, अति संवेदनशील इलाकों तथा बलवाई दंगाइयों की सूची तैयार की। ऐसा करने से भविष्य में किसी प्रकार की कोई घटना या सांप्रदायिक तनाव और दंगे की स्थिति निर्मित होने पर उस पर नियंत्रण किया जा सके। इस परिचय अभ्यास में पुलिस के साथ मिलकर किस तरह  कार्य करना व सामाजिक लोगों के साथ मिलकर आपसी सामंजस्य कैसे स्थापित हो इस पर भी विचार विमर्श किया गया। 

भौरासा थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बटालियन के उप कमांडेंट पंचमलाल को क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उप कमांडेंट पंचमलाल ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर (एमएचए) के आदेश अनुसार बटालियन के प्लाटून कमांडर जगदीश प्रसाद के मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न थाना क्षेत्र व संवेदनशील व अतिसंवेदनशील चित्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। यह निरीक्षण क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना हो जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कभी यहां तैनाती की जाती है तो आसानी से क्षेत्र में शांति बहाल हो सके, इसलिए यहां अभ्यास किया जा रहा है। इस बटालियन में एक राजपत्रित, 10 अधीनस्थ अधिकारी व 43 सैनीक मौजूद है। कुल 54 जवानों की यह बटालियन है थाना परिसर में एक साथ आरएएफ के जवानों के साथ आरएएफ के उप कमांडेंट पंचमलाल व थाना प्रभारी हितेश पाटिल द्वारा थाना परिसर में पौधारोपण भी किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE