BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 1:23 pm
KHABAR : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा, जानकारी जुटाकर दिए खास निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र भोपाल अनुपम राजन द्वारा आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 167 - शाजापुर, 168 - शुजालपुर एवं 169 - कालापीपल के साथ विडियो कान्फ्रेंस में चर्चा की गई।

इस दौरान उन्होंने जिले में 05 जनवरी 2023 मतदाता सूची के प्रकाशन के पश्चात् 15 अप्रैल 2023 तक ईआरओ नेट पर दर्ज कुल 9474 प्राप्त फार्म में से 1057 का निराकरण कुल 11.16 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण होने से रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रतिदिन कार्य की समीक्षा करने एवं लंबित फार्माे का 07 दिवस में निराकरण करने के निर्देश दिये गये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल द्वारा रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को शत्-प्रतिशत मतदान केन्द्रो का भौतिक सत्यापन करने, मतदाता सूची का मतदान केन्द्रवार वाचन कराने, मतदान केन्द्र की सूची में मृत मतदाता का नाम विलोपित कर दिया गया है के संबंध में तथा समान फोटो वाले मतदाता, एक समान नाम वाले मतदाता की ऐसे मतदाता जिनके मतदाता सूची में अस्पष्ट फोटो प्रविष्ट है, उनके फोटोग्राफ बदलवाने की कार्यवाही कर वास्तविक जांच करवाने के साथ-साथ जिन मतदाताओ के नाम समान है उनके नाम के पीछे सरनेम प्रविष्टी के लिए फार्म- 8 भरवाने के निर्देश दिये जाकर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से सम्पूर्ण कार्यवाही उपरांत प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है।

विडियो कान्फ्रेंस में उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अजीत श्रीवास्तव, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 167 - शाजापुर  नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर विधानसभा क्षेत्र 168 - शुजालपुर एवं 169 - कालापीपल के सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  राकेश खजुरिया तहसीलदार शुजालपुर, निर्वाचन पर्यवेक्षक सुनिल तिवारी, जिला स्तरीय सहायक प्रोग्रामर  अभिजीत शर्मा, विधानसभा स्तरीय सहायक प्रोग्रामर  विनोद पाटीदार उपस्थित रहे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विडियो कान्फ्रेंस में दिये गये निर्देशानुसार सहायक प्रोग्रामरो से चर्चा कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार लंबित फार्माे का दी गई नियत समयावधि 07 दिवस मे अनिवार्यतः निराकरण के निर्देश दिये गये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE