BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 6:12 pm
KHABAR : खुशियों की दास्तां- शासकीय योजनाओं का तिहरा लाभ मिला है तीतरी की सरिता पाटीदार को, परिवार ने दिया मुख्यमंत्री शिवराज को धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अनेकानेक योजनाओं का लाभ उठाकर रतलाम जिले के बाशिन्दे प्रसन्नचित्त होकर अपनी खुशियों की दास्तां बयां कर रहे हैं। रतलाम तहसील के ग्राम तीतरी की रहवासी सरिता पाटीदार के परिवार को भी शासकीय योजनाओं का तिहरा लाभ मिला है। पाटीदार परिवार की बेटी को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला है। माता सरिता लाडली बहना तथा मातृ वन्दना योजना का लाभ उठा रही हैं।

सरिता लखन पाटीदार ने बताया कि शादी होने के पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा द्वारा उनको मुलाकात में परिवार नियोजन संबंधि जानकारी दी गई थी। सरिता जब प्रथम बार गर्भवती हुई तब उनकी स्वास्थ्य जांच करवाई गई, पोषण आहार नियमित रुप से मिला। पोषण संबंधि जानकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दी गई।सरिता को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पांच हजार रुपए की प्रसूति सहायता राशि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई। प्रसूति पश्चात् बालिका का जन्म हुआ। बालिका को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उषा के माध्यम से माता-पिता द्वारा बालिका का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाया गया। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू हुई तो सरिता पाटीदार का पंजीयन किया योजना में कर दिया गया है जिससे शीघ्र ही प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि सरिता को मिलेगी। सरिता तथा उनका परिवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देता हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE