BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 6:26 pm
KHABAR : मनरेगा योजना के तहत सामूदायिक पोषण वाटिकाएं स्कूली बच्चों के कुपोषण को दूर करने में हो रही सहायक, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मनरेगा योजना के तहत सामुदायिक पोषण वाटिकाएं स्कूली बच्चों के कुपोषण को दूर करने में सहायक भूमिका निभा रही है। जिले के जावरा जनपद पंचायत में 3 ग्राम पंचायत ऐसी है जहां सामुदायिक पोषण वाटिकाओं का निर्माण किया गया है। इनमें लोहारी ग्राम पंचायत प्रमुख है। लोहारी में सामुदायिक पोषण वाटिका में नींबू, चीकू, केला, संतरा आदि फलदार पौधे तथा भिंडी, करेला, लौकी, टमाटर, मिर्ची, पालक, मेथी, धनिया आदि सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है।

जिला पंचायत की मुख्य अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े ने बताया कि ऐसी ग्राम पंचायतें जिनमें 1 हेक्टेयर सिंचित शासकीय भूमि फलदार पौधों एवं हरी सब्जियों हेतु उपलब्ध हो वहां सामुदायिक पोषण वाटिका का निर्माण किया जा सकता है। रतलाम जिले की जावरा जनपद पंचायत की पिपलियाजोधा तथा लुहारी ग्राम पंचायतों में वर्ष 2021-22 में सामुदायिक पोषण वाटिकाओं का निर्माण किया गया है। इनके निर्माण पर 456 मानव दिवस रोजगार सृजित किए गए। पोषण वाटिका से उत्पादित हरी सब्जियों एवं फलों का लाभ स्कूल में मध्यान्ह भोजन के माध्यम से स्कूली बच्चे उठा रहे हैं। ग्रामीण कुपोषण को कम करने में भी पोषण वाटिका सहायक होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE