BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2023, 12:39 pm
BIG REPORT : राजस्‍व सेवा अभियान, थडौद एवं शहनातलाई में राजस्‍व सेवा शिविरों में ग्रामीणों से रूबरू हुये कलेक्‍टर जैन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले मे आयोजित किये जा रहे राजस्‍व सेवा अभियान के तहत गुरूवार को जिले के 13 गांवों में विशेष राजस्‍व सेवा शिविर आयोजित किये गये। इन शिविरों में ग्रामीणों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं का निराकरण राजस्‍व अधिकारियों द्वारा मौके पर ही किया गया। कलेक्‍टर दिनेश जैन जिला मुख्‍यालय से दुरस्‍त सिंगौली तहसील के थडौद एवं शहनातलाई में आयोजित राजस्‍व सेवा शिविर में ग्रामीणों से रूबरू हुये और ग्रामीणों की समस्‍याओं का मौके पर ही निराकरण किया। इस मौके पर एसडीएम शिवानी गर्ग, थाना प्रभारी के सी चौहान, तहसीलदार सिंगौली, जनपद सदस्‍य मदनलाल धाकड, गोपाल धाकड, सरपंच नारायणी बाई एवं मंजू बाई जगदीश एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

राजस्‍व सेवा शिविर को संबोधित करते हुये कलेक्‍टर जैन ने कहा कि मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 30 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन भरवाये जा रहें है। शेष रही सभी महिलायें इस योजना के तहत अपने आवेदन शिघ्र कर दें। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर फोती नामांतरण, बटवाराएवं सीमांकन प्रकरणों के निराकरण एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी ली, उन्‍होने राजस्‍व रिकार्ड में नाबालिग दर्ज ऐसे खातेदार जो बालिग हो गये है राजस्‍व अभिलेख में उन्हे बालिग के रूप में दर्ज करने के निर्देश राजस्‍व अधिकारियों को दिये। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से समर्थन मूल्‍य पर गेहूं उपार्जन एवं राशन दुकान से खाद्यान्‍न वितरण की जानकारी भी ली । उन्‍होने दिव्‍यांगजनों को पेंशन वितरण, उपकरण वितरण के बारें में भी ग्रामीणों से पूछा। कलेक्‍टर ने ग्राम थडौद में दिव्‍यांग किर्तन पिता रामलाल, सीताराम पिता कन्‍हैयालाल एवं नाथूलाल पिता नानालाल जैतपूर को वाहन की व्‍यवस्‍था कर मंगलवार को नीमच भेजकर मेडिकल बोर्ड से दिव्‍यांग प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश भी एसडीएम को दिये। कलेक्‍टर ने ग्राम थडौद में नवनिर्म‍ित आयुष वेलनेस भवन को विभाग को हस्‍तांतरित कर इस भवन का उदघाटन करवाने के निर्देश भी सरपंच व सचिव को दिये। 

ग्रामीणों की मांग पर कलेक्‍टर ने नई आबादी थडौद में पेयजल समस्‍या के समाधान के लिये लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग से चर्चा कर नवीन नलकूप खनन करवाने के निर्देश भी एसडीएम जावद को दिये। शहनातलाई में कलेक्‍टर ने पुराने जीर्णशीन प्राथमिक शाला भवन का निरीक्षण कर उक्‍त भवन को डिस्‍मेंटल करवाने की कार्यवाही के निर्देश दिये। ग्रामीणों के आधार कार्ड नही बनने की समस्‍या पर कलेक्‍टर ने कहा कि, ऐसे ग्रामीण जिनका तकनिकी कारणों से अभी तक आधार कार्ड नही बन पाया है, पटवारी उनकी सूची तैयार कर कलेक्‍टोरेट भिजवायें और ग्रामीणों को सिंगोली आधार केन्‍द्र ले जाकर उन‍के आधार कार्ड बनवायें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE