BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए.. <<     BIG REPORT : नीमच शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर ने किया.. <<     KHABAR : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW : लोकसभा चुनाव में अफीम की एंट्री,.. <<     BIG BREAKING : सिंधिया की मां माधवी राजे की तबियत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में मतदाता जागरूक अभियान चलाया, प्रेस.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत इस संसदीय क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- कलेक्टर चौहान ने शांति.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- बहुमंजिला आवासीय.. <<     GROUND ZERO: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, जिले में.. <<     KHABAR : उच्च न्यायालय खण्डपीठ में रक्तदान शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2023, 8:18 pm
KHABAR : जावद में हर्षोउल्लास से मनाई गई ईद, सेकड़ो समाजजनो ने ईदगाह में नमाज अदा की, पढ़े रूपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। मुस्लिम समाज का रमजान माह जो की 30 दिनों का होता है। इस माह में मुस्लिम समाजजन रोजे रखते है, नमाज पड़ते है पुरे समय ईश्वर की ईबादत में लगे रहते है। रमजान माह खत्म होने के पश्चात समाजजन ईद-उल-फितर मनाते है। 

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ईद की नमाज अठाना दरवाज स्थित ईदगाह कब्रस्तान में हुई, यहां पर नगर के सेकड़ो नागरिको ने नमाज अदा की। सर्व प्रथम मोमिन समाज के लोग जुलूस के साथ जावद शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब को उनके घर नीमच दरवाजा लेने पहुंचे, यहां से लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, अठाना दरवाजा होते हुए जुलूस ईदगाह पहुंचा। यहा पर शहर काजी साहब के बेहनोई हाफिज नईम ईकबाल साहब (कोटा) ने रमजान और ईद-उल-फितर के बारे में समाजजनो को तफसील से बताया। ईदगाह कब्रस्तान में कई निर्माण कार्य चल रहे है उनमे ताअव्वुन (डोनेशन) देने हेतु भी कहा गया। हाफिज नईम ईकबाल साहब ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा करवाई उसके पश्चात खुत्बा हुआ और दुआ करवाई। शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब एवं हाफिज नईम ईस्तकबाल साहब ने समाजजनो को ईद की मुबारकबाद दी। मोमिन समाज की ओर से काजी साहब और हाफिज साहब का साफा पहनाकर इस्तबाल (स्वागत) किया गया। उसके पश्चात जुलूस चिन्हित मार्गो से होता हुए वापिस नीमच दरवाजा स्थित शहर काजी साहब के निवास स्थान पर पहुंचा। 

ईद के दिन ही ब्राह्मण समाज के भगवान श्री परशुराम जी की भी जयंती थी और समाज द्वारा नगर में वाहन रैली एवं चल समारोह का अयोजन किया गया। मुस्लिम समाज के द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस एवं ब्राह्मण समाज के द्वारा आयोजित वाहन रैली एवं चल समारोह का मार्ग एवं समय एक ही हो रहा था, जिसके लिए शांति समीति में मीटिंग के दौरान आपसी सहमती बनी और जावद शहर काजी साहब ने एकता की मिसाल कायम करते हुए मुस्लिम समाज के द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस का मार्ग ही बदलने का फेसला लिया। इस वर्ष के लिए जुलूस अठाना दवाजा, खुर्रा चौक, मोमनान मस्जिद, समता स्कुल, रामलीला मैदान, सामुदायिक भवन रोड़ होते हुए नीमच दरवाजा पहुंचा एवं यही पर जलसे का समापन हुआ। शहर काजी सैयद आदिल कादरी एवं उनके चाहने वालो ने आस्तानाए कादरीया पर सलाम पैश कर देश में अमन चैन की दुआ की। शहर काजी मोचियान मस्जिद भी पहुंचे यहां पर भी दुआ की गई। जावद विधानसभा के प्रत्याशी रहे राजकुमार अहीर ने शहर काजी साहब के घर पहुंच कर ईद की शुभकामनाए प्रेषित की। 

नगर में पुलिस प्रशासन मुस्तेद रहा। खास बात यह रही की हर बार की तरह इस बार भी नगर परिषद समय पर सफाई करवाने से चुक गई। मुस्लिम समाज के जलसे के दौरान रास्ते में कचरा व गंदगी पसरी हुई नजर आई, जिससे मुस्लिम समाज में काफी रोश व्याप्त रहा। हालांकि शांति समीति मीटिंग के दौरान साफ-सफाई को लेकर भी चर्चा हुई थी। नीमच दरवाजा स्थित बाहर की मस्जिद में कमेटी द्वारा एवं खुर्रा चौक पर नौजवान कमेटी द्वारा चाय एवं नाश्ते का आयोजन भी रखा गया जो दोपहर तक चला। शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब ने शासन-प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE