BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 5:57 pm
KHABAR : निःशुल्क समर केम्प का हुआ शुभारंभ, 20 मई तक 16 खेलो का होगा आयोजन, बच्चों ने दी आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर  

Share On:-

देवास। शहर की विभिन्न खेल प्रतिभाओ को निखारने हेतु नगर निगम द्वारा 1 से 20 मई 2023 तक निःशुल्क समर केम्प श्रीमंत तुकोजीराव पवार र्स्पोटस पार्क एबी रोड के पास नवनिर्मित पार्क मे आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 1 मई सोमवार को महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी, आयुक्त विशालसिह चौहान, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल, प्रवीण वर्मा, मुकेश मोदी, खेल अधिकारी हेमन्त सुवीर के साथ किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुखबधिर बालक ह्दय द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुती दी साथ ही देवास डांस कार्पेरेशन के बालक एवं बालिकाओ द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुती दी। इस अवसर पर तिरंगे गुब्बारो को भी छोडा गया। 

समर केम्प मे योग, एथलेटिक्स, डांस र्स्पोटस, रोलर, स्केटिंग (रोलर बॉस्केटबाल, रोलर हॉकी, रो बॉल), रग्बी, फुटबाल, वॉलीबॉल, साफ्ट टेनिस, लॉग टेनिस, साईकिल, वुड बाल, प्रो पंजा, क्रिकेट सहित 16 खेलो का आयोजन किया जावेगा। 

इस अवसर पर महापौर ने उपस्थित खिलाडियो को संबोंधित करते हुए कहा कि नगर निगम निःशुल्क समर केम्प का आयोजन कर रहा है जो शहर की खेल प्रतिभाओ को निखारने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि खिलाडी निःशुल्क समर केम्प मे बड चडकर भाग लेकर अपने खेल की प्रतिभा को निखारेगें आप सब खेल प्रेमियो के लिए बडे 2 र्स्पोटस पार्क की सौगात विधायक गायत्री राजे पवार के द्वारा देवास शहर को प्राप्त हुई है। अग्रवाल के द्वारा सभी खिलाडी बच्चो को एवं उनके साथ आये परिजनो को संकल्पित करते हुए अपने जन्म दिन, वर्षगांठ या पूर्वजो की पुणतिथीयो पर एक पौधा अवश्य लगाने के लिए तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के साथ अपने घरो की वेस्ट प्लास्टिक की बाटलो को वेस्ट प्लास्टिक सग्रहण वाहन म हीे डालने हेतु संकल्पि किया तथा ओरो को भी प्रेरित करने हेतु कहा। सभापति जैन ने कहा कि नवनिर्मित र्स्पोटस पार्क मे आयोजित 16 खेलो से सुसज्जित होगा समर केम्प। विधायक गायत्री राजे पवार के कुशल नेतृत्व मे मप्र मे देवास शहर को बडा खेलो का प्लेटफार्म प्राप्त हुआ है यहां से हमारे खिलाडी बच्चो ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल जगत मे शहर का नाम रोशन किया है। 

सभापति ने खिलाडी बच्चो से कहा कि यह समर केम्प 20 दिवस का ना मानते हुए पूरे वर्षभर अपनी पढाई के साथ अपने पसंदीदा खेलो का भी अभ्यास कर अपने शहर का नाम राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। कार्यक्रम का संचालन अरन्दि त्रिवेदी ने किया तथा आभार निगम उद्यान विभाग प्रभारी दिनेश चौहान ने माना। इस अवसर पर खेल कोच सहित सैकडो खिलाडी एवं उनके परिजन  उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE