BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2025, 5:56 pm
KHABAR : पंचायत में नारेबाजी के साथ कुर्सियां फेंकी, पानी और सड़क की समस्या पर भड़के ग्रामीण, सचिव को भगाया, एफआईआर की तैयारी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। बड़नगर तहसील की खरसौदकलां पंचायत में शुक्रवार को पानी और सड़क की समस्या को लेकर वार्ड-20 के दर्जनों ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने पंचायत कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और कुर्सियां-टेबल फेंककर विरोध जताया। सरपंच और उपसरपंच के नहीं मिलने पर भीड़ और भड़क गई।


पानी की भारी किल्लत, सड़क निर्माण अधर में
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पीने के पानी की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। पहले घर-घर पानी टंकी से सप्लाई होता था, लेकिन मौजूदा पंचायत ने नर्मदा जल योजना के नाम पर पुरानी नल लाइन हटवा दी। अब हालात ये हैं कि न तो टंकी से पानी मिल पा रहा है और न ही नर्मदा का पानी गांव तक पहुंच सका है।


सड़क को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पाटीदार समाज धर्मशाला से गवड़ी तक सड़क निर्माण की घोषणा के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है, जिससे बरसात में आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।


पंचायत कार्यालय में हंगामा, कुर्सी-टेबल फेंकी
जब ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर पंचायत पहुंचे तो सरपंच आनंदीलाल डाबी और उपसरपंच माया पटेल मौजूद नहीं थे। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने पंचायत में रखी कुर्सियों और टेबल को बाहर फेंक दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध करती नजर आ रही हैं।


एफआईआर की तैयारी
सरपंच आनंदीलाल डाबी ने कहा- प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 1 किमी सड़क का काम प्रस्तावित है, लेकिन बारिश के कारण परेशानी हो रही है। मेरी गैरमौजूदगी में पंचायत में तोड़फोड़ की गई, सचिव ईश्वर गेहलोत को भगा दिया गया। हम नुकसान का जायजा लेकर एफआईआर दर्ज कराएंगे।


ग्रामीणों के अनुसार, माली मोहल्ला, गाड़ी चौक और मफतपुरा में पानी की स्थिति सबसे खराब है। वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द पेयजल और सड़क की समस्या का समाधान किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE