BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2023, 5:06 pm
BIG NEWS : मंदसौर की हॉकी खिलाड़ी अदिति का जापान एशिया कप के लिए चयन, एमपी से एकमात्र खिलाडी, खेलप्रेमियों ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए, पढ़े खबर   

Share On:-

मंदसौर। 2 से 11 जून 2023 तक जापान में होने वाली जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया है। टीम में मंदसौर की अदिति माहेश्वरी को भी चयन गया है। यह जानकारी हाकी मंदसौर के सचिव अविनाश उपाध्याय व अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया ने दी। 

उन्होंने बताया कि अदिति 18 सदस्य भारतीय टीम में एकमात्र मध्यप्रदेश की खिलाड़ी है। अभी पिछले 1 वर्ष से अदिति बेंगलुरु में चल रहे इंडिया कैंप में प्रशिक्षण ले रही थी। अदिति की हॉकी की शुरुआत कक्षा 6टी से हुई इसके बाद मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे फीडर सेंटर मंदसौर की नियमित खिलाड़ी रही। यहीं से उसने राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसके बाद ग्वालियर अकैडमी में चयन हुआ, जहां परमजीत सिंह बरार जैसे बड़े प्रशिक्षकों का सानिध्य मिला। अदिति इससे पहले हालैंड व इंग्लैंड दोरा भी कर चुकी है। 

ज्ञात रहे एशिया कप की प्रथम द्वितीय तृतीय टीम जूनियर वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई होगी। अदिति के इस स्तर पर पहुंचने में उनके प्रशिक्षकों के अलावा उनके माता-पिता का भी बहुत बड़ा योगदान है। अदिति के पिता अभिनव माहेश्वरी मंदसौर में ही जल संसाधन विभाग में कार्यरत है। अदिति की इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद गर्ग, विशाल गोयल, त्रिभुवन कवीश्वर, खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, दूबेला क्लब के अध्यक्ष विनय दुबेला अमर क्लब के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सिसोदिया कोच रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, सेंट्रल द्वारा नियुक्त खेलो इंडिया कोच वैभव चौरसिया, शैलेंद्र मसीह, मंगल बैरागी, मीत चौहान, नवम देवकोटा, ओम प्रकाश गुर्जर, मनोज, करण, शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ खेल अधिकारी राजू कुमार, दलोदा कॉलेज में पदस्थ खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, सीनियर खिलाड़ी संजय तोमर, अंकित मंडोरा, मनोज जैन, राकेश श्रीवास्तव, कमलेश शर्मा, अजय सिंह गौर, शैलेंद्र परिहार, पिंटू आरर्थर , अंकुर अग्रवाल, डॉ हिमांशु यजुर्वेदी आदि ने बधाई दी व इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE