BREAKING NEWS
NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हज से लौटे अशरफ मेव (गुड्डू) का गर्म जोशी के.. <<     BIG NEWS : नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 5:53 pm
NEWS : सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान जिंक में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन, सप्ताह में विभिन्न कायक्रमों के माध्यम से आस -पास के ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को किया जागरूक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर में  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी, राजस्थान राज्य प्रदषूण नियंत्रण बोर्ड, चित्तौडगढ़  आशीष बोरासी ने  नीम का वृक्ष लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया साथ ही उन्होंने सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाये प्रेषित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम सोल्यूशन्स टू प्लास्टिक पोल्यूशन के साथ मनाया जा रहा है, जो प्लास्टिक से होने वाले प्रदषूण के समाधान पर आधारित है।

कार्यक्रम में चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के एस बी यू डायरेक्टर एवं लोकेशन हेड कमोद सिंह ने कहा कि पर्यावरण चेतना एवं चिंतन मानवीय दृष्टिकोण का आवश्यक हिस्सा है और हम सब को सदैव इस बारे में सोचना चाहिए। इसके लिए सामूहिक प्रयासों के साथ -साथ व्यक्तिगत  प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण है। विश्व में प्रतिवर्ष 400 मिलियन टन प्लास्टिक उपयोग किया जाता है। उसमें से मात्र आधा ऐसा है, जिसे सिर्फ एक बार ही उपयोग करने के लिए बनाया जाता है। उसका भी 10 प्रतिशत से भी कम प्लास्टिक का रिसायकिल किया जाता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 19 से 23 मिलियन टन प्रदूषित प्लास्टिक नदियों, झीलों तथा समुद्र में समा जाता है। आज प्लास्टिक के उपयोग के चलते पृथ्वी पर बहुत सारी स्वास्थ्यगत समस्याएं खड़ी हैं।
चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ के महामंत्री घनश्याम सिंह  राणावत ने बड का पेड़ लगाते  हूए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अहम हिस्सा है हमें पर्यावरण संरक्षण को निरंतर जीवन में अपनाना होगा। सह महाप्रबंधक पर्यावरण तरुण मेघवाल ने इस वर्ष 8 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य की जानकारी दी जिसमे से 5 हजार से अधिक पौधे विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गये है। हिन्दुस्तान जिंक ने परिसर में वृक्षों की सघनता बढ़ाने की योजना बनायीं है जिसमे अलग अलग चरणों में पेड़ लगाने का लक्ष्य है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर सीएसआर के तहत् डगला का खेडा एवं आजोलिया खेडा के राजकीय विद्यालयों में आयोजित शिक्षा संबल समर कैम्प के विद्यार्थियों के लिये विज्ञान माॅडल, निबंध, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कर पर्यावरण सरंक्षणत हेतु जागरूक किया गया। जिंक कौशल केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों ने इस अवसर पर पौधरोपण किया।

इस अवसर पर चंडी प्रसाद, अमित सुराणा, आदित्य सिंह, अनूप कुमार,  जीएनएस चैहान अन्य अधिकारी एवं बिजनेस पार्टनर्स ने पौधरोपण किया।  पर्यावरण विभाग से राहुल प्रताप सिंह, वाणी अरोड़ा, पी मनोज  एवं अन्य अधिकारियो ने कार्यक्रम में सक्रिय योगदान किया। सीएसआर के तहत् डगला का खेडा एवं आजोलिया खेडा के राजकीय विद्यालयों में आयोजित शिक्षा संबल समर कैम्प के विद्यार्थियों के लिये विज्ञान माॅडल, निबंध, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कर पर्यावरण सरंक्षणत हेतु जागरूक किया गया। जिंक कौशल केंद्र के प्रतिभागियों ने इस अवसर पर पौधरोपण किया।

जलवायु सरंक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए आवश्यकता के अनुरूप, हिंदुस्तान जिंक ने अत्याधुनिक तकनीकों, कुशल संसाधन प्रबंधन और अपने संचालन के लिए नवीकरणीय ऊर्जा की सोर्सिंग में लगातार निवेश कर अग्रसर है। कंपनी 2050 तक नेट-जीरो उत्सर्जन हासिल करने की दिशा परिवर्तनकारी हेतु निरन्तर आगे बढ रही है। यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य कंपनी के सस्टेनेबल लक्ष्यों के साथ शामिल है, जिसमें 2025 तक 5 गुना पानी सकारात्मक होना और 25 प्रतिशत  तक शुद्ध जल के उपयोग को कम करना शामिल है, अपने संचालन के आसपास जैव विविधता की सोर्सिंग और सुरक्षा के साथ ही शत प्रतिशत सस्टेनेबिलिटी सुनिश्चित करना शामिल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE