BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जय परशुराम के जयकारों से गूंजा नगर, निकला.. <<     NEWS : अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव में 105.. <<     NEWS : प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, हीट-वेव को.. <<     KHABAR : संस्था सजग के तत्वाधान में 13वां रक्तदान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप सिंह गुर्जर के.. <<     REPORT : लोकसभा चुनावा 2024 के तहत जारी हुआ आदेश, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जीरन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया सामग्री वितरण स्थल का.. <<     NEWS : सुपात्र दान की महिमा अपरम्पार है- आचार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर दिनेश जैन पहुंचे अल्हेड,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 06 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित.. <<     BIG REPORT : मंदसौर कलेक्टर ने ली मतदान दिवस से 72.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के तहत नीमच जिले के गांव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 7:09 pm
REPORT : सौर ऊर्जा खपत पर निर्भरता बढ़ाने के लिये जॉन डियर इण्डिया को मिला अवार्ड, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने दिया पुरस्कार, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देवास के ट्रेक्टर उत्पादक मेसर्स जॉन डियर इण्डिया प्रायवेट लिमिटेड को अपनी ऊर्जा खपत का 27 प्रतिशत सौर उत्पादन से बढ़ाने के लिये सामान्य उद्योग श्रेणी में एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया गया। उद्योग विभिन्न तरीकों से ऊर्जा खपत कम करने के लिये भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।
जॉन डियर इण्डिया द्वारा 97 एकड़ भूमि का 27 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया गया है। यह वर्षाकाल में भवन का जल एकत्रित कर रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग का भी काम कर रहा है। उद्योग ने उच्च तकनीक का ऑर्गेनिक कम्पोस्टर स्थापित किया है और पेंट हाउस में लगातार वोलेटाइल ऑर्गेनिक्स की मॉनीटरिंग की जाती है।
उद्योग द्वारा घरेलू दूषित जल उपचार के लिये 80 के.एल.डी. और उद्योग से निकलने वाले दूषित जल उपचार के लिये 250 के.एल.डी. के उपचार संयंत्र संचालित किये जा रहे हैं। उद्योग द्वारा समान उत्पादन जारी रखते हुए पिछले 8 वर्ष की तुलना में इस वर्ष 7.5 प्रतिशत ऊर्जा और 32.6 प्रतिशत जल खपत में भी कमी दर्ज की गई है। परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 1500 वृक्ष लगाये गये हैं, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद कर रहे हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE