BREAKING NEWS
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत प्रदेश में आगामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के कांग्रेस.. <<     VIDEO NEWS: मुरैना में मायावती, बीजेपी-कांग्रेस पर.. <<     REPORT : व्यय प्रेक्षक एसएस दास ने किया मनासा में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की साडास थाना पुलिस और दो.. <<     VIDEO NEWS: बुरहानपुर में डायरिया का प्रकोप,.. <<     BIG REPORT : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रामपुरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की.. <<     KHABAR : नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल में.. <<     VIDEO NEWS: खातेगांव में गरीबो के हक के राशन का हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024- स्वीप गतिविधियों के तहत.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में हैप्पीनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा में मतदान से पहले प्रत्याशियों ने.. <<     KHABAR : जिला कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 11:22 am
KHABAR : कसरावद में विद्युत समस्या के निराकरण के लिए अन्नदाता किसानो और कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सौपा राज्यपाल के नाम का ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

कसरावद। पुर्व कृषि मंत्री और कसरावद के विधायक सचिन यादव के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद और उप ब्लॉक कॉग्रेस कमेटी मुलठान के तत्वावधान में किसानो, ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम परमेश्वर दास पटेल सहायक यंत्री म. प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. कसरावद को ग्राम मुलठान में ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान स्थानीय मुलठान के सर्किट हाउस से पैदल मार्च करते हुए जूनियर इंजीनियर म.प्र. विद्युत मण्डल मुलठान के लिए निकले और रास्ते भर विद्युत मण्डल हाय हाय। शिवराज सिंह मुर्दाबाद। विद्युत कटौती बंद करो - विद्युत कटौती बंद करो के नारे लगाते हुए पहुॅचे। ज्ञापन के माध्यम से मांग कि गई है कि म.प्र. की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के राज मे प्रदेश के साथ ही विधानसभा क्षेत्र कसरावद के अन्नदाता किसानो के साथ भेदभावपुर्ण रवैया अपना कर विद्युत कटोत्री की जा रही है। जिससे क्षेत्र के अन्नदाता किसानो मे आक्रोश व्याप्त है। अन्नदाता किसानो के साथ ही घरेलू विद्युत कनेक्षनो पर भी विद्युत कटोती की जा रही है। जिससे किसानो द्वारा खेतो मे सिंचाई करने मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही क्षेत्र की आम जनता भी परेशान है। 


देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। भाजपा सरकारों द्वारा लगातार अनदेखी के कारण प्रदेश में बिजली का संकट गहराता जा रहा है और भाजपा सरकार कुंभकर्णीय नींद में सोई है। केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री और म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद के अध्यक्ष परसराम यादव, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम सिंह पटेल, जनपद उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, शंकर सिंह मण्डलोई, गुलशेर खॉन, मुकेश यादव, भारत यादव, आसपास के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान साथी उपस्थित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE