BREAKING NEWS
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत प्रदेश में आगामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के कांग्रेस.. <<     VIDEO NEWS: मुरैना में मायावती, बीजेपी-कांग्रेस पर.. <<     REPORT : व्यय प्रेक्षक एसएस दास ने किया मनासा में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की साडास थाना पुलिस और दो.. <<     VIDEO NEWS: बुरहानपुर में डायरिया का प्रकोप,.. <<     BIG REPORT : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रामपुरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की.. <<     KHABAR : नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल में.. <<     VIDEO NEWS: खातेगांव में गरीबो के हक के राशन का हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024- स्वीप गतिविधियों के तहत.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में हैप्पीनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा में मतदान से पहले प्रत्याशियों ने.. <<     KHABAR : जिला कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 1:17 pm
BIG NEWS : नीमच नपा का विशेष सम्मेलन, राजस्व आय के चक्कर में जाजू सागर की बली, कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, स्वाति चौपड़ा का चौंकाने वाला बयान, कहा- सीमांकन करना मुश्किल, प्रशासन का अवैध को वैध करने का ये कौनसा तरीका, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद के विशेष सम्मेलन में आज जाजूसागर बांध की डूब में ना आने वाली कृषि योग्य भूखंडों को 11 माह के लिए लीज पर देने के प्रस्ताव पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के पार्षदों ने इसका जमकर विरोध किया। 

कांग्रेस के पार्षदों का कहना था कि क्या गारंटी है कि लीज पर देने के बाद यह जमीन वापस नगरपालिका लेने में समर्थ होगी। पानी चोरी नहीं होगा और खेती की वजह से उपयोग में लाए जाने वाले केमिकल से पानी अशुद्ध नहीं होगा। लीज की राशि का भुगतान भी बराबर मिलेगा। 

नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा का यह कहना बड़ा चौंकाने वाला था कि सीमांकन मुश्किल प्रक्रिया है। उल्टा उन्होंने योगेश प्रजापत से प्रश्न किया कि क्या आप सीमांकन करवाने में सक्षम है। हम अवैध काम को वैध करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को जिससे एक करोड़ की आय होगी। 

सवाल यह उठता है कि आय के बदले शहर को जल संकट के दांव पर लगा देना उचित है। हंगामे के बाद नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि प्रस्ताव में संशोधन किया जाएगा। एक समिति गठित कर जाजू सागर बांध की भूमि का सीमांकन करवाया जाएगा। 5 फुट चौड़ी और गहरी खाई खुदवाई जाएगी। सारी पाइपलाइन डैमेज की आएगी। मोटर हटाई जाएगी। जलकल सभापति छाया जायसवाल को आखिर में बोलने का मौका मिला। आज की बैठक में 17 प्रस्ताव लाए गए थे। शेष सभी प्रस्ताव चर्चा के साथ सर्वसम्मति से पारित हो गए। 

बैठक में सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ, पार्षद गण और नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जादू सागर बांध के आसपास के ग्रामीण भी परिषद की बैठक स्थल के बाहर मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE