BREAKING NEWS
KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 11:44 am
REPORT : निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश, 9 करोड़ की राशि देगा शिक्षा विभाग, बच्चों के लिए 14 हजार सीटें खाली, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर | शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को मुफ्त में प्रवेश दिलवाए जाते हैं। वो प्रवेश शैक्षणिक सत्र के दौरान बच्चों को दिलवाए जाते हैं। इस साल भी ऐसा किया जाएगा। आपको बता दे, गरीब बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिलवाने के लिए शहर में करीब 595 निजी स्कूल मौजूद है। जिसमें बच्चों के लिए 14 हजार सीटें खाली रखी जाती है।

लेकिन इनमें भी कई स्कूलों में आधी से ज्यादा सीटें खाली रह जाती हैं। वो इसलिए क्योंकि सभी माता पिता अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं। लेकिन जिन भी स्कूल में सबसे ज्यादा एडमिशन आते हैं डेली कॉलेज, सत्यसांई, सिका, चोईथराम ऐसे बड़े स्कूलों में आते हैं। इस वजह से जिन भी स्कूलों में सबसे ज्यादा एडमिशन आते हैं वहां हमेशा लॉटरी सिस्टम से बच्चों का प्रवेश करवाया जाता है। इस साल भी ऐसा ही किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने इंदौर के 595 निजी स्कूलों को 9.38 करोड़ रुपए की राशि के लिए मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं अब तक 6 करोड़ रुपए स्कूलों को दिए भी जा चुके हैं। ऐसे में आरटीई के अंतर्गत गरीब बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश कराया जाता है और उनके प्रवेश के लिए शासन निर्धारित फीस के रूप में ये राशि निजी स्कूलों को देता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE