BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 2:55 pm
KHABAR : सरकार का नियम हर घर बिजली कनेक्शन देना जरूरी, 14 साल बाद भी नहीं पहुंची बिजली, नेता, अफसरों ने फेरा मुंह, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। राज्य विद्युत नियामक ने मई 2022 नियम बनाकर राजपत्र में प्रकाशित किया कि प्रदेश की ऐसी कोई भी कॉलोनी जिनमें विद्युतीकरण नहीं हुआ है। वहां के रहवासियों से प्रति किलोवाट 6750 रुपए अधिभार लेकर घरेलू विद्युत कनेक्शन दिया जाए लेकिन बिजली कंपनी ने उल्टा अपने कार्यालय के बाहर ही बोर्ड लगा दिया कि पार्श्वनाथ कॉलोनी के रहवासियों से फार्म ही नहीं लिए जाएं।


बिजली कंपनी के इस अड़ियल रवैये से शहर की प्रमुख कॉलोनियों में से एक पार्श्वनाथ कॉलोनी के रहवासियों का पारा बढ़ा दिया है। रहवासियों ने कॉलोनी के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को आलोक शर्मा, मनीष शर्मा, संजय ज्ञानी, योगेश येवले, हेमंत काकानी, ताराचंद सूर्यवंशी, नीरव शाह व विष्णु स्वामी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। वाजिब मांग को लेकर महिलाओं से लेकर बच्चे भी शाम तक क्रमिक भूख हड़ताल पर शाम तक बैठे। क्रमिक हड़ताल का हिस्सा रहे मनीष शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के विधायक और मंत्री बिजली कंपनी को समझाए कि बगैर बिजली के लोग कैसे रहेंगे। रहवासी सोसायटी ने लिखकर दे दिया है कि सभी रहवासी से पैसा लिया जाए। रहवासियों से यदि औसत 50,000 रु भी एक प्लॉट और मकान मालिक से लिया तो बिजली कंपनी के पास लगभग 5.5 करोड़ रु जमा हो जाएगा। इससे आंशिक विद्युत वितरण का ढांचा तैयार करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। यह सब राजपत्र में लिखा है लेकिन बिजली कंपनी के अफसर नियम भी नहीं पढ़ रहे। इस मौके पर आलोक शर्मा, संजय ज्ञानी, हेमंत काकानी, नीरव शाह सहित अन्य भी मौजूद रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE