BREAKING NEWS
शिवपुरी जिले के खनियांधाना में दिल दहला देने.. <<     KHABAR : रायपुर की बेटी आईएएस श्रद्धा शुक्ला का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में खूनी वारदात, शादी समारोह.. <<     VIDEO NEWS: किसानों की राह में मंडी बंद की.. <<     KHABAR : मोहर्रम में अकीदत की मिसाल, शोहदा-ए-कर्बला.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मातेश्वरी जगदंबा स्मृति दिवस एवं राधा.. <<     KHABAR : ग्राम कनावटी में 15 लाख के सामुदायिक भवन का.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, मुकेश नायक.. <<     BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, एक माह बाद.. <<     KHABAR : मैं एक बेहद गरीब और असमर्थ पिता हूं, जिला.. <<     दतिया: हाईवे किनारे मिला महिला का जला शव,.. <<     दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     KHABAR : मोहर्रम के बीच नाला खुदाई से मूलचंद मार्ग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : घायल नंदी का गो रक्षकों ने किया रेस्क्यू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2023, 12:48 pm
KHABAR : विवादों में घिरा 20 करोड़ का टेंडर निरस्त, अनियमितताओं को लेकर EOW में हुई थी शिकायत, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा विभाग ने बहुचर्चित ERP योजना के टेंडर को निरस्त कर दिया है।सीएम राईज सहित कई स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए लगाए जाने वाले इस टेंडर में अनियमितताओं की व्यापक शिकायतें की गई थी जिसके बाद में EOW ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद हड़बड़ाये विभाग ने आनन-फानन में इसे निरस्त करने का निर्णय लिया है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी सीएम राईज स्कूल योजना सहित कई स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए स्कूली शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय ने सॉफ्टवेयर मैनेजमेंट के माध्यम से नियंत्रण रखने की योजना बनाई थी। इसके लिए विभाग ERP सॉफ्टवेयर लगा रहा था जो इस कार्य को संपादित कर पाता। बीस करोङ रु की लागत से इस योजना के तहत जब टेंडर आमंत्रित किए गए तो 19 कंपनियों को इस कार्य के लिए उपयुक्त पाते हुए तकनीकी मूल्यांकन तक पहुंचाया गया। जबकि अधिकांश कंपनियों के दस्तावेजों में कमी होने के कारण वे सक्षम नहीं थी।इतना ही नहीं, तकनीकी मूल्यांकन में भी आठ कंपनियां योग्य घोषित की गई जबकि इन कंपनियों में से कईयों ने अपने दस्तावेज फर्जी लगाए थे।


इस मामले की शिकायत प्रतिद्वंदी कंपनियों की ओर से विभाग को की गई और उसके साथ-साथ ईओडब्ल्यू में भी इसकी शिकायत की गई।ईओडब्ल्यू ने इस मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी। सूत्रों की मानें तो जांच शुरू होते ही स्कूली शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और विभाग ने खुद को बचाने के लिए इन सभी आठ कंपनियों से शपथ पत्र मांगे जबकि नियमानुसार ऐसा कोई प्रावधान नहीं रहता। जब इनमें से कुछ कंपनियां शपथ पत्र देने में असमर्थ रहीं तो पूरे टेंडर को ही निरस्त कर दिया गया।


हैरत की बात यह है कि मध्य प्रदेश में ई टेंडर जैसा बड़ा घोटाला होने के बाद भी विभागीय अधिकारियों का दुस्साहस इस कदर है कि वह इस तरह की गड़बड़ी बार-बार करने से नहीं चूकते। अब इस मामले में क्योंकि सीएम राईज स्कूल का मैनेजमेंट मामला भी जुड़ा हुआ था इसीलिए विभाग के साथ-साथ सरकार की भी जमकर किरकिरी हुई है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE