BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय नीमच के नव निर्मित 20 कोर्ट.. <<     Lok Sabha Elections 2024 : जीतू पटवारी ने कहा ‘ख़तरे में है.. <<     MP Board Result: इस स्कूल के सभी बच्चे बोर्ड परीक्षा.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता को लेकर वृहद अभियान एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : चना दाल के दाम में आई तेजी, काबुली चना में.. <<     BIG NEWS : भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सांसद सुधीर.. <<     NEWS : आरनी में घाटी के श्याम मंदिर पर पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की मंडलम और.. <<     BIG REPORT : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर होगा नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दो चरणों के मतदान के बाद समाजसेवी लालवानी.. <<     REPORT : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले मनासा में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 3:01 pm
KHABAR : भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय पाटी में व्यक्तित्व विकास के विविध आयाम पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय पाटी में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के प्रायोजन से ‘‘ व्यक्तित्व विकास के विविध आयाम ‘‘ विषय पर आयोजित हुआ। वेबीनार में प्राचार्य एवं वेबीनार के संयोजक डॉ. परवेज मोहम्मद ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, संभाग इंदौर एवं वेबीनार की मुख्य संरक्षक डॉ.किरण बाला सलूजा ने अतिथि उदबोधन देते हुए वेबीनार की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। अग्रणी महाविद्यालय बड़वानी के प्राचार्य एवं वेबीनार के संरक्षक डॉ. दिनेश वर्मा ने कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी।

प्राचार्य ने बताया कि यह वेबीनार छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने एवं फैकल्टी के ज्ञान परिमार्जन हेतु आयोजित हुआ। वेबीनार में 232 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया। जिसमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के भी शामिल थे। वेबीनार गूगल मीट पर आयोजित हुआ। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3.30 तक संपन्न हुआ। वेबीनार के सूत्रधार आयोजन सचिव डॉ.अनिल पाटीदार थे। वेबीनार में प्रथम वक्ता के रूप में डॉ प्रशांत कुमार, सहायक प्राध्यापक, इतिहास पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना बिहार ने कहा कि कैरियर निर्माण में व्यक्तित्व विकास की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें यदि अपने जीवन में करियर को नयी ऊंचाइयों पर ले जाना है तो हमारे व्यक्तित्व को निखारना होगा। हमारा संचार कौशल बढ़ाना होगा। 

विषय विशेषज्ञ डॉ.रूपेश कुमार सहायक प्राध्यापक समाज कार्य, डा. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यज्ञलय लखनऊ ने कहा कि व्यक्तित्व बहुआयामी होना चाहिए। व्यक्तित्व बनावटी या किसी की नकल नहीं हो सकता। हम जो है अपने आप को वैसे ही प्रस्तुत करेंगे तो इससे हमारा एक व्यक्तित्व बनेगा। विषय विशेषज्ञ डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया कि प्रत्येक शिक्षक साथी का ज्ञान समझ उसके छात्रों में परिलक्षित होना चाहिए। छात्र शिक्षक की छाया होता है। हम कैसा समाज बनाना चाहते हैं यह हम अपने छात्रों से तय कर सकते हैं। वेबीनार का दूसरा सत्र तकनीकी सत्र था। जिसमें मुख्य अतिथि और अध्यक्ष डॉ मधुसूदन चौबे थे। 

इस सत्र में प्रतिभागियों के द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किया गए। जिसमें डॉ. सौरभ गुर्जर शासकीय कन्या महाविद्यालय रतलाम ने सोशल मीडिया का व्यक्तित्व पर प्रभाव, डॉ.इंद्रजीत भगत यशवंत राव चाव्हाण कॉलेज, बीड़ महाराष्ट्र ने सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं पर शिक्षा प्रणाली का प्रभाव, डॉ.फरहत मंसूरी शा.महा. बिछुआ छिंदवाड़ा ने व्यक्तित्व विकास की उपयोगिता,डॉ. केएस बघेल पीजी कॉलेज बड़वानी ने व्यक्तित्व विकास की महत्ता, डॉ. रूखसाना अंजुम खान चंद्रशेखर आजाद शासकीय महाविद्यालय सीहोर ने व्यक्तित्व विकास में संचार साधनों की भूमिका, प्रो. चांदनी गोले शासकीय महाविद्यालय निवाली ने व्यक्तित्व विकास में साहित्य की भूमिका, डॉ. चंदा यादव खाज्या नायक शासकीय महाविद्यालय सेंधवा ने व्यक्तित्व विकास में साहित्य की भूमिका विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। 

अंजूबाला जाधव ने अतिथियों और विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। वेबीनार के सहसंयोजक डॉ.मंशाराम बघेल, तकनीकी पक्ष एवं आयोजन समिति में डॉ. नारायण पाटीदार, भारत सिंह चौहान, राजू औसारी, सचिन वर्मा, जगदीश थे। वेबीनार में डॉ मीनाक्षी पवार, डॉ अभिलाषा साठे, डॉ ब्रह्मदीप अलूने विदिशा, डॉ वासुदेव सिंह जादौन दतिया, डॉ मनोज वानखेड़े, डॉ अरविंद सोनी, डॉ. दिनेश पाटीदार, डॉ स्वाति शुक्ला रीवा, डॉ लाल सिंह सोलंकी, बालाघाट डॉ नेहा विश्वकर्मा जबलपुर आदि शामिल हुए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE