BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 10:37 am
KHABAR : जिले के ग्राम मदाना में गीतांजलि गौशाला में अव्यवस्थाएं, कर्मचारी परेशान गौशाला में क्षमता से अधिक गोवंश, गोचर भूमि पर कुछ लोगों का कब्जा होने से गोचर भूमि कम, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले के ग्राम मदाना में गीतांजलि गौशाला में अव्यवस्थाएं देखी जा रही हे। गौशाला के कर्मचारी परेशान हालत में है क्योंकि इस गौशाला में क्षमता से अधिक गोवंश रहते हैं जिससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नहीं बताया कि एक बड़ी समस्या यह भी है कि जब कोई पशु बीमार हो जाता है तो उसे पशु संजीवनी योजना के तहत  प्रदेश स्तर से दवा मिलती है और दवाई आने में विलंब भी हो जाता है इसलिए स्थानीय डॉक्टरों से इलाज करवाना पड़ता है। साथ में बोर्ड के द्वारा जो राशि तय है वह राशि गो वंश के लिए पर्याप्त नहीं है इसलिए हम चाहते हैं कि यह राशि बढ़ाई जाए और साथ ही नागरिकों से भी निवेदन है कि गोवंश को अनाथ जैसे ना छोड़े। जब तक गाय दूध देती है तो हम अपने पास रखते हैं और जब दूध देना बंद कर देती है या जब अनुपयोगी हो जाती है तो हम उसे छोड़ देते हैं कहीं ना कहीं यह मानवीता और अपनेपन का कत् ही है। 


ग्राम पंचायत मदाना के सरपंच गोविंद सिंह मालवीय ने कहा कि गोचर भूमि पर कुछ लोगों का कब्जा होने से गोचर भूमि कम है जिससे गोवंश को सीधा-सीधा नुकसान होता है । साथ ही ग्राम पंचायत में ऐसा कोई बजट नहीं होता है जिससे हम गौशाला की व्यवस्थाएं सुचारू कर पाएं। वैसे समूह अपना काम कर रहा हे और सामर्थ्य अनुसार सेवा भी कर रहा हे।  शासन से मेरी अपील है कि थोड़ा सा और ध्यान दें ताकि समस्याओं से निजात मिल सके।  ग्राम पंचायत मदाना ने अपने स्तर से जितना भी हुआ है उतना काम  किया है और आगे भी ग्राम पंचायत मदाना गोवंश के लिए काम करती रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE