BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सरोजिनी लीडिया, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का कोर्ट रोड और बाइक सवार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: सतनबाडा मार्ग पर अटल सागर बांध के पास.. <<     GOLD SILVER TODAY: सोने के भाव में फिर आया बड़ा बदलाव,.. <<     BIG NEWS : मनासा की खाकी के हत्थे चढ़ा अवैध हथियार के.. <<     VIDEO NEWS: शिवपुरी जिले के बैराड़ पहुँचे पूर्व.. <<     REPORT : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल ने निकाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने नेत्रदान.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप ने.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद् शाखा चितौड़गढ़ एवं शिव.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों के लिए दिन.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत प्रदेश में आगामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के कांग्रेस.. <<     VIDEO NEWS: मुरैना में मायावती, बीजेपी-कांग्रेस पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 6:23 pm
BIG NEWS : मंदसौर ने जीता राज्यस्तरीय पर्यटन क्विज-2023, पहले स्थान पर सिवनी, दूसरे पर सीधी एवं तीसरे पर मंदसौर रहा, प्रदेश के 52 जिलों के प्रतिभागी हुए शामिल, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय पर्यटन क्विज-2023 का रंगारंग आयोजन कुशाभाउ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में किया गया। इसमें 52 जिलों की टीमों (प्रत्येक टीम में 3 विद्यार्थी) ने हिस्सा लिया। प्रदेश की पर्यटन, कला-संस्कृति, आध्यात्म इत्यादि के आधार पर 11 राउंड हुए, जिसके बाद विजेताओं का चयन किया गया। विजेताओं में पहले स्थान पर सिवनी, दूसरे स्थान पर सीधी एवं तीसरे स्थान पर मंदसौर जिला रहा। 
जिले के नोडल अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि आयोजन में जिले से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदसौर के आयुष पाटीदार, लक्ष्मी मेहरू और रितिका सोनी ने लिया था। राकेश शर्मा ने आयोजन से पहले बच्चों की तैयारियां पूर्ण करने के साथ उनसे आयोजन संबंधी जानकारी भी साझा की थी। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने प्रतिभागी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ये सभी विद्यार्थी आगामी समय में पर्यटन के ब्रांड एंबेसेडर की भूमिका निभाएंगे। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मनीषा सेतिया और अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड विवेक श्रोत्रिय ने 03 विजेता टीमों एवं 03 उपविजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप नि:शुल्क टूर पैकेज के कूपन, मेडल प्रदान किए। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान दिए गए। 
ऐसे हुआ चयन-
राज्य स्तरीय स्पर्धा में 52 जिलों से 156 स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें मप्र पर्यटन, संस्कृति, वन्यजीव, इतिहास, पुरातत्व इत्यादि से जुड़े 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। पॉइंट्स के आधार पर गुना, मंदसौर, सतना, सीधी, धार, सिवनी जिले की टीम ने जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रश्नोत्तरी के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE