BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जय परशुराम के जयकारों से गूंजा नगर, निकला.. <<     NEWS : अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव में 105.. <<     NEWS : प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, हीट-वेव को.. <<     KHABAR : संस्था सजग के तत्वाधान में 13वां रक्तदान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप सिंह गुर्जर के.. <<     REPORT : लोकसभा चुनावा 2024 के तहत जारी हुआ आदेश, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जीरन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया सामग्री वितरण स्थल का.. <<     NEWS : सुपात्र दान की महिमा अपरम्पार है- आचार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर दिनेश जैन पहुंचे अल्हेड,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 06 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित.. <<     BIG REPORT : मंदसौर कलेक्टर ने ली मतदान दिवस से 72.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के तहत नीमच जिले के गांव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 7:02 pm
BIG NEWS : पूज्य संतों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भोपाल से 6 अक्टूबर को करेंगे मंदसौर के पशुपतिनाथ लोक का शुभारंभ, परिसर में होगा आयोजन, कई जनप्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। राजाधिराज भगवान पशुपतिनाथ लोक का सपना अब साकार होने जा रहा है। उज्जैन के बाबा महाकाल लोक की तर्ज पर मंदसौर में भी भव्य भगवान पशुपतिनाथ कॉरिडोर का निर्माण होगा, इसके लिए मध्य प्रदेश की सरकार ने 25 करोड रुपए की राशि जारी कर दी है। मंदसौर के विकास में मिल का पत्थर साबित होने वाली इस बहूप्रतीक्षित योजना का 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से शुभारंभ करेंगे, मंदसौर में पूज्य संतों की मौजूदगी में यह शुभारंभ समारोह संपन्न होगा।
यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने बताया कि 6 अक्टूबर को 11 बजे भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ लोक का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें पूज्य संतगण श्री मणिमहेश चैतन्य जी महाराज, श्री रामकिशोर दास जी महाराज, श्री भीमाशंकर जी शास्त्री डॉ देवेंद्र जी शास्त्री पंडित दशरथ भाई जी सानिध्य प्रदान करेंगे। इसके साथ ही समारोह में मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया सम्मिलित होंगे। 
विधायक सिसोदिया ने बताया कि भगवान श्री पशुपतिनाथ लोक के भव्य निर्माण हेतु मध्य प्रदेश शासन ने प्रारंभिक रूप से 25 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की है इसके बाद पूरी कार्य योजना की डीपीआर भी तैयार हो चुकी है, पर्यटन विकास निगम इसके लिए एजेंसी नियुक्त किया गया है। उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर ही मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ लोक का निर्माण होने जा रहा है।
विधायक सिसोदिया ने मंदसौर शहर की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि मंदसौर के विकास में मिल का पत्थर साबित होने वाली इस महती कार्य योजना के शुभारंभ अवसर पर पधार कर इस भव्य पशुपतिनाथ लोक कॉरिडोर निर्माण शुभारंभ के साक्षी बने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE