BREAKING NEWS
NEWS : बाल वैज्ञानिक कोई ऐसा काम करें, जिससे.. <<     BIG NEWS : राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश का नाम.. <<     NEWS : थाने स्तर के टॉप 10 में चयनित अवैध अफीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भदेसर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की.. <<     NEWS : कलेक्टर राठौड़ ने किया तहसील कार्यालय.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का.. <<     KHABAR : जिला स्वास्थ्य विभाग ने राष्‍ट्रीय डेंगू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नल जल योजना की जानी हकीकत, जल निगम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.. <<     KHABAR : कपास गोदाम में 18 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राजकुमार गोयल, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 4:52 pm
REPORT : कड़कनाथ बना स्थायी आजीविका का आधार, मुंबई से आई सीएसआर हेड ने गांव में संपन्न हुई गतिविधियों के बारे में चर्चा कर साझा किए अनुभव, पढ़े खबर

Share On:-

झाबुआ। जिले के रामा क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवं बाएफ लाइव्लीहुडस द्वारा संयुक्त रूप से संचालित समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम के प्रभावों का अवलोकन किया गया।

परियोजना प्रतिभागियों से चर्चा हेतु मुंबई से आयी एचडीएफसी बैंक की सीएसआर हेड नुसरत पठान एवं अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा विभिन्न गतिविधियों जैसे ग्राम माछलियों की हेचरी यूनिट, भुराडाबरा की जैविक यूनिट, किचेन गार्डन, बोरी बगीचा, व्यवसायिक पोल्ट्री यूनिट सहित एजोला कल्टीवेशन जैसी गतिविधियों का भ्रमण किया गया। ग्राम सेमल खेड़ी में ग्राम विकास समिति एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक की गई। गांव में संपन्न हुई गतिविधियों के बारे में चर्चा कर ग्राम के विभिन्न प्रतिभागियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस परियोजना के द्वारा मिले हुनर एवं सहयोग ने हमे बाहर मजदूरी के लिए जाना बंद करवा दिया और गांव में ही परिवार के साथ एवं समाज के बीच में रहकर अपना यापन करने का अवसर प्रदान किया। इस कार्य में हमे बाएफ, कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ एवं शासकीय विभागों से भी उत्कृष्ट कार्य का सम्मान प्राप्त हुआ है, साथ ही क्षेत्र की महिलाओं द्वारा कड़कनाथ को पाल कर स्वयं को स्थापित किया । इसी के साथ सीएसआर हेड नुसरत पठान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बाएफ की टीम के कार्यों की सराहना कर प्रोत्सहित किया।

विजिट के दौरान राज्य प्रमुख बाएफ पवन पाटीदार, एचडीएफसी के मृत्युंजय कुमार, गौरव तिवारी, हर्षल जरीवाला,  शाहरुख, फिरदोष, गौरव वर्मा, जयंत द्विवेदी, बाएफ के जे.एल. पाटीदार, शशांक सिंह, डी.एन. बैरागी, सोमला गामड़, कन्हैया, कालू, राजू, खीमा, दिनेश एवम स्वयं सहायता समूह की दीदीया और समस्त ग्रामवासी उपस्थिति रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE