BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: बुरहानपुर में हर्षोल्लास के साथ मना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव को लेकर बुथ स्तर की बैठक.. <<     BIG NEWS : मालवा में मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा.. <<     BIG VIDEO : PM मोदी ने कांग्रेस को दिया चैलेंज, कहा-.. <<     VIDEO NEWS: 6 दिन से लापता हैं ‘तारक मेहता’ फेम सोढ़ी,.. <<     LOKSABHA CHUNAV: सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में तेज हुआ.. <<     KHABAR : जावरा आएंगे दाउदी बोहरा समाज के 53वें.. <<     VIDEO NEWS: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने छैरा में की.. <<     MP WEATHER: मई में 47 डिग्री के पार पहुंचेगा.. <<     VIDEO NEWS: एमपी के बुरहानपुर में बढ़ा डायरिया का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सरोजिनी लीडिया, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का कोर्ट रोड और बाइक सवार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: सतनबाडा मार्ग पर अटल सागर बांध के पास.. <<     GOLD SILVER TODAY: सोने के भाव में फिर आया बड़ा बदलाव,.. <<     BIG NEWS : मनासा की खाकी के हत्थे चढ़ा अवैध हथियार के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2023, 10:54 am
KHABAR : पार्षद ने शमशान बनाने के लिए रहवासी क्षेत्र में कर दिया भूमिपूजन,रहवासियों ने किया विरोध, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। बावडिय़ा क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 17 के अंतर्गत आने वाली शासकीय रिक्त भूमि पर एक पार्षद ने शमशान बनाने के लिए भूमिपूजन कर दिया। जैसे ही क्षेत्र के रहवासियों को इस बात की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भूमिपूजन वाले स्थान पर एकत्रित हो गए और शमशान बनाने का विरोध किया।रहवासियों ने कहा कि जो शमशान पहले जहां था वहीं बनाया जाए। यहां हम नए शमशान का निर्माण नहीं होने देंगे। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विकास लोखंडे ने बताया कि वार्ड क्रमांक 17 में एकेवीएन ग्रीन बेल्ट की भूमि पर भूमिपूजन किया। जिसका हम रहवासियों के साथ विरोध करते हैं यह रहवासी क्षेत्र है। यहां पर शमशान नहीं बनाया जाना चाहिए। शमशान वहीं बनाना चाहिए जहां पिछले दिनों शासन-प्रशासन द्वारा तोड़ा गया था। यहां भूमिपूजन हुआ यह रहवासी क्षेत्र हे। ऐसे में उन्हें यहां काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जबकि औद्योगिक क्षेत्र में कई गार्डन बनाए गए है। एक गार्डन के स्थान पर श्मशान बनाया जा सकता था। लेकिन जानबूझकर भूमिपूजन किया जा रहा है जिससे रहवासियों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि यह शासकीय भूमि है इन्होनें नगर निगम से किसी भी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली है। जबकि यहां पर रोटी घर भी है, जहां कई लोग सुबह से शाम तक भोजन करने आते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE