BREAKING NEWS
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत प्रदेश में आगामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के कांग्रेस.. <<     VIDEO NEWS: मुरैना में मायावती, बीजेपी-कांग्रेस पर.. <<     REPORT : व्यय प्रेक्षक एसएस दास ने किया मनासा में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की साडास थाना पुलिस और दो.. <<     VIDEO NEWS: बुरहानपुर में डायरिया का प्रकोप,.. <<     BIG REPORT : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रामपुरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की.. <<     KHABAR : नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल में.. <<     VIDEO NEWS: खातेगांव में गरीबो के हक के राशन का हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024- स्वीप गतिविधियों के तहत.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में हैप्पीनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा में मतदान से पहले प्रत्याशियों ने.. <<     KHABAR : जिला कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2023, 3:58 pm
KHABAR : पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी पहुंचे नगर निगम, मीसा बंदी को भवन निर्माण की परमिशन नहीं मिलने से पर निगमायुक्त से की मुलाकात, कोठारी बोले- मनमानी न करें प्रशासन, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। नगर निगम के राजीव गांधी सिविक सेंटर की विवादित संपत्तियों की बकाया राशि के लिए राजस्व और नगर निगम की रस्साकसी के बीच आम लोग परेशान हो रहे हैं। वर्षों से लंबित इस मामले को लेकर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी आज नगर निगम पहुँचे और निगम आयुक्त को मीसा बंदी को भवन निर्माण की परमिशन नहीं मिलने से पर निगमायुक्त से की मुलाकात कर नाराजगी व्यक्त की। दरअसल मीसा बंदी चंदन पिरोदिया को सिविक सेंटर में खरीदे गए प्लाट पर भवन निर्माण की परमिशन नहीं दी गई। जिसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी नगर निगम पहुंचे और प्रशासन की कार्य प्रणाली को लेकर सवाल खड़े किए।


पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि नगर निगम और राजस्व विभाग की आपसी रस्साकशी की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। सभी आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करने के बावजूद भवन निर्माण की परमिशन रोकी गई है । यदि 15 दिन में परमिशन नहीं दी जाती है तो प्रशासन की कार्य प्रणाली के खिलाफ अनशन पर बैठूंगा। वहीं, इस मामले में निगम आयुक्त एपीएस गहरवार का कहना की नगर निगम पर राजस्व विभाग का 3.98 करोड़ रुपए बकाया था। जिसकी वजह से इस विवादित संपत्ति की परमिशन पर रोक लगाई गई थी। नगर निगम द्वारा हाल ही में राजस्व विभाग को 2 करोड रुपए जमा करवाए गए। जल्दी ही इस समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE