BREAKING NEWS
NEWS : बाल वैज्ञानिक कोई ऐसा काम करें, जिससे.. <<     BIG NEWS : राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश का नाम.. <<     NEWS : थाने स्तर के टॉप 10 में चयनित अवैध अफीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भदेसर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की.. <<     NEWS : कलेक्टर राठौड़ ने किया तहसील कार्यालय.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का.. <<     KHABAR : जिला स्वास्थ्य विभाग ने राष्‍ट्रीय डेंगू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नल जल योजना की जानी हकीकत, जल निगम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.. <<     KHABAR : कपास गोदाम में 18 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राजकुमार गोयल, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2023, 6:48 pm
KHABAR : निर्वाचन संबंधी भुगतान के मापदण्डो से अवगत हुए अभ्यर्थी व राजनैतिक दलो के पदाधिकारी, दस हजार से अधिक का भुगतान चेक से करें- व्यय प्रेक्षक, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं के लिए नियुक्त द्वय व्यय प्रेक्षक प्रभात रंजन और आनंद कुमार ने आज अभ्यर्थियों व राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर व्यय भुगतान के संबंध में जारी निर्देशो व मापदण्डो की जानकारी दी।
व्यय प्रेक्षक प्रभात रंजन ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के अभ्यर्थी दस हजार से अधिक की राशि का भुगतान चेक से करेंगे। उन्होंने व्यय परीक्षण के लिए संधारित की जाने वाली पंजियों के संबंध मंे बताया कि हर एक अभ्यर्थी हर दिन का खर्चा, केश पंजी और बैंक पंजी इन तीन पंजियों में पूर्ण विवरण दर्ज करेंगे। यदि उन्हें कहीं से राशि प्राप्त होती है तो उसकी जानकारी भी पंजी में संधारित करेंगे।
व्यय प्रेक्षक प्रभात रंजन ने बताया कि हरेक अभ्यर्थी के द्वारा बैंक में नवीन खाता खोला गया है। इसी नवीन खाते से ही निर्वाचन संबंधी व्यय राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा स्तर पर सहायक व्यय प्रेक्षकों को नियुक्त किया गया है जो विधानसभा के रिटर्निग आफीसर कार्यालय में मौजूद रहंेगे और उनके द्वारा व्यय लेखा के संबंध में अभ्यर्थियों को तमाम जानकारियां मुहैया कराई जाएगी। प्रेक्षक द्वारा समय अंतराल पर व्यय लेखा पंजियों का निरीक्षण किया जाएगा।
व्यय प्रेक्षक आंनद कुमार ने कहा कि दोनो व्यय प्रेक्षकों के स्थानीय मोबाइल नम्बर सार्वजनिक किए गए है इन नम्बरों पर सम्पर्क कर व्यय संबंधी समाधान प्राप्त कर सकते है इसके अलावा विदिशा जिला मुख्यालय पर वन विभाग के रेस्ट हाउस में प्रातः नौ से दस बजे के दरम्यिान व्यय प्रेक्षकों से सम्पर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
व्यय प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों व राजनैतिक दलो की कलेक्टेªट कार्यालय के बेतवा सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि व्यय लेखा पंजियों का निरीक्षण का मुख्य उद्धेश्य है कि किसी भी प्रकार की त्रुटि समाहित ना हो। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थीगणों के व्यय रिकार्ड को संधारित करने वालो के लिए विधानसभा स्तर पर ही एक दिवसीय प्रशिक्षण चार नवम्बर की प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया है जिसमें उन्होंने सभी अभ्यर्थियों के व्यय लेखा संधारण करने वालो को उपस्थित होकर प्रशिक्षण में दी जाने वाली जानकारियों को आत्मसात करें ताकि व्यय लेखा के कार्यो में किसी भी प्रकार की त्रुटि ना हो।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय लेखा पर विशेष नजर रखी जाती है जैसा की प्रत्येक अभ्यर्थी को अधिकतम व्यय करने की सीमा चालीस लाख रूपए है। व्यय पंजी संधारण अति आवश्यक है इनके अभाव में संबंधित अभ्यर्थी के चुनाव पर प्रतिकूल असर पर पड़ सकता है। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्रा के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठो के नोडल अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर अनुभा जैन, राजेश गुप्ता और विष्णुप्रसाद यादव मौजूद रहें।  
 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE