BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर ने किया.. <<     KHABAR : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW : लोकसभा चुनाव में अफीम की एंट्री,.. <<     BIG BREAKING : सिंधिया की मां माधवी राजे की तबियत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में मतदाता जागरूक अभियान चलाया, प्रेस.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत इस संसदीय क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- कलेक्टर चौहान ने शांति.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- बहुमंजिला आवासीय.. <<     GROUND ZERO: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, जिले में.. <<     KHABAR : उच्च न्यायालय खण्डपीठ में रक्तदान शिविर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान का महत्व बताने निकाली बाइक रैली,.. <<     KHABAR : नयागांव में मतदाता जागरूकता अभियान का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2023, 6:25 pm
KHABAR : कलेक्टर-एसपी ने सामग्री वितरण एवं स्ट्रॉन्ग रुम का निरीक्षण किया, मतदान केंद्रों पर भी पहुंचे, सावधानी बरतने के दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदान सामग्री वितरण एवं स्ट्रॉन्ग रुम बनाया गया है। जिसका निरीक्षण शनिवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और एसपी मनोज कुमार सिंह ने किया। अधिकारियों ने कॉलेज में ईवीएम मशीन, मतदान सामग्री वितरण, मतदान पश्चात सामग्री जमा करने संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण दिवस, मतदान पश्चात सामग्री जमा करने के समय विद्युत, माइक, सीसीटीवी की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सामग्री वितरण हेतु काउंटर बनाने तथा प्रवेश एवं निर्गम हेतु निर्बाध व्यवस्था करने को कहा। निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों के पार्किंग व्यवस्था हेतु स्थल का चयन कर संबंधित से स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। साथ ही भवनों में बिजली सुविधा, इंटरनेट कनेक्शन, पानी सप्लाई तथा शौचालय की उचित व्यवस्था सहित सभी आधारभूत व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन में लगने वाले अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा संबंधी उपाय और सुरक्षा में लगने वाले फोर्स के लिए कार्य अनुसार चिह्नांकन के भी निर्देश दिए।


ईवीएम का हो रहा कमीशनिंग
निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था, आगमन एवं निकासी के लिए रास्तों का भी चिह्नांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अश्विनी कुमार रावत,एसडीएम रोशनी पाटीदार सहित नोडल अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। इसके पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मिश्रा पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में ईवीएम कमीशनिंग कार्य हेतु आयोजित प्रशिक्षण में पहुंचे।


साथ ही कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रशिक्षणार्थियों से विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। तत्पश्चात वे विधानसभा क्षेत्र धार अंतर्गत जेतपुरा, गुणावद, लेबड़ और घाटाबिल्लोद के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां आरओ रोशनी पाटीदार को शेष व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE