BREAKING NEWS
खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2023, 4:24 pm
KHABAR : स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रदेश में पहली बार भोपाल जिले में आयोजित हुआ पेलिएटिव केयर पर प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। पेलिएटिव केयर पर प्रशिक्षण का आयोजन एम्स चिकित्सालय में किया गया। प्रशिक्षण में गंभीर मरीजों के लिए पैलिएटिव केयर के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल कार्यालय द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में चिकित्सक एवं नर्सिंग ऑफिसर सम्मिलित हुए हैं। पेलिएटिव केयर विषय पर प्रदेश में पहली बार प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग, हमीदिया, गैस राहत, ई एस आई, चिरायु अस्पताल, एलएन मेडिकल कॉलेज ,महावीर मेडिकल कॉलेज, रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में एम्स अस्पताल के कैंसर विभाग, रेडियोथैरेपी विभाग, एनेस्थीसिया, मेडिसिन, सायकेट्री विभाग के विषय विशेषज्ञों द्वारा पेलिएटिव केयर के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा बीमारी की गंभीर अवस्था में मरीज को होने वाली विभिन्न समस्याओं, दर्द के प्रकार, उनकी पहचान और प्रबंधन, गांठ या घाव की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सा स्टाफ और मरीज के परिजनों को मरीजों की देखभाल, मानसिक और भावनात्मक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए सकारात्मक वातावरण जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पैलिएटिव केयर गंभीर बीमारियों से ग्रस्त रोगियों, उनके परिवारों और देखभाल करने वालों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करती है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के अनुसार विश्व में 5 करोड़ 68 लाख लोगों को पेलिएटिव केयर की आवश्यकता होती है। इनमें से लगभग 2 करोड़ 57 लाख लोग अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर पर होते हैं। वैश्विक स्तर पर मात्र 14 प्रतिशत लोगों को ही पेलिएटिव केयर उपलब्ध है। पैलिएटिव केयर को बढ़ावा देने के लिए हेल्थ प्रोफेशनल्स को इसका प्रशिक्षण देना आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए एम्स के सहयोग से प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

प्रशिक्षण में ऑंकोलॉजी विभाग के सर्जन डॉ नीलेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पैलेटिव केयर में चिकित्सक, नर्स, सपोर्ट वर्कर, पैरामेडिक स्टाफ, फार्मासिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण होती है। मरीज में दिखने वाले गंभीर लक्षणों की शीघ्र पहचान करना आवश्यक है। एनेस्थीसिया विभाग की प्रोफेसर डॉ वैशाली वायंदेस्कर ने बताया कि पैलिएटिव केयर का उद्देश्य मरीज में, दर्द या अन्य कोई शारीरिक, मानसिक या सामाजिक समस्याओं की शीघ्र पहचान, सही मूल्यांकन और उपचार के माध्यम से पीड़ा को कम करना है। पेलिएटिव केयर देकर मरीज को अस्पताल में भर्ती होने का संभावनाओं को भी न्यूनतम किया जा सकता है। सायकेट्री विभाग के प्रोफेसर डॉ विजेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण में बताया कि पैलिएटिव केयर में सिर्फ शारीरिक पीड़ाओं को ही उपचारित नहीं किया जाता है, बल्कि मरीज को मनोवैज्ञानिक रूप से सशक्त बनाकर उसके जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जाता है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE