BREAKING NEWS
NEWS : बाल वैज्ञानिक कोई ऐसा काम करें, जिससे.. <<     BIG NEWS : राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश का नाम.. <<     NEWS : थाने स्तर के टॉप 10 में चयनित अवैध अफीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भदेसर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की.. <<     NEWS : कलेक्टर राठौड़ ने किया तहसील कार्यालय.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का.. <<     KHABAR : जिला स्वास्थ्य विभाग ने राष्‍ट्रीय डेंगू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नल जल योजना की जानी हकीकत, जल निगम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.. <<     KHABAR : कपास गोदाम में 18 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राजकुमार गोयल, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2023, 4:57 pm
BIG NEWS : खुले कटाउट, गहराता मौत का संकट, जिम्मेदार मौन, विद्युत विभाग इंतजार कर रहा हादसा होने का इंतजार, पढ़े दशरथ नागदा की खबर  

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर में विद्युत विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है कि डीपी के नीचे लगे कटाउट विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा खुले छोड़ रखे हैं जिससे कभी भी बच्चों और अन्य के साथ अनजाने में बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों को यह मालूम नहीं रहता है कि यह करंट वाले तार हैं। कुछ बच्चे स्कूल के नजदीक में लगी इस डीपी के पास से गुजरते हैं एवं साइकिल खड़ी करते हैं। वहीं रोड से 25 फीट की दूरी पर ही मकान बने हुए हैं। परंतु विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा हैं। नगर में तीन-चार ट्रांसफार्मर में खुले रूप से कट आउट लगा रखे हैं, जिससे कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और कोई जनहानि हो सकती हैं। कुछ कटाऊट तो तीन-चार फीट की ऊंचाई पर ही लगे हुए हैं। 
आमतौर पर देखा भी जा रहा हैं कि विद्युत विभाग के सही मेंटेनेंस नहीं करने से  आए दिन हादसे हो रहे हैं। समय रहते इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। 
इस संबंध में नितिन कुमार सुपरवाइजर विद्युत विभाग कुकड़ेश्वर से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि बहुत जल्द लाइनमेन और कर्मचारियों को भेज कर खुले कटआउट को सही करवा दिया जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE