BREAKING NEWS
LOKSABHA CHUNAV: सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में तेज हुआ.. <<     KHABAR : जावरा आएंगे दाउदी बोहरा समाज के 53वें.. <<     VIDEO NEWS: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने छैरा में की.. <<     MP WEATHER: मई में 47 डिग्री के पार पहुंचेगा.. <<     VIDEO NEWS: एमपी के बुरहानपुर में बढ़ा डायरिया का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सरोजिनी लीडिया, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का कोर्ट रोड और बाइक सवार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: सतनबाडा मार्ग पर अटल सागर बांध के पास.. <<     GOLD SILVER TODAY: सोने के भाव में फिर आया बड़ा बदलाव,.. <<     BIG NEWS : मनासा की खाकी के हत्थे चढ़ा अवैध हथियार के.. <<     VIDEO NEWS: शिवपुरी जिले के बैराड़ पहुँचे पूर्व.. <<     REPORT : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल ने निकाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने नेत्रदान.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप ने.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद् शाखा चितौड़गढ़ एवं शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2023, 12:58 pm
KHABAR : विकसित भारत संकल्प यात्रा जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं स्व-सहायता समूह की दीदियां, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी 2024 तक जेंडर हिंसा पर आधारित राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। देवास जिले में स्व सहायता समूह की दीदियां जेंडर कैंपेन में बढ़चढ़कर भाग ले रही है एवं ग्राम में जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध सभी को जागरूक कर रही है। जेंडर कैंपेन अंतर्गत जिले के 29 संकुल संगठनों में दीदियां द्वारा जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समूह की दीदियां ग्रामों में समूह की बैठकों में जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरुक करते हुए, ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर सामाजिक शिक्षा को बढ़ावा देकर सामाजिक सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा रही हैं।
समूह की दीदियां घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना एवं समस्याओं को सुलझाने के लिए विभिन्न स्तर पर दी जाने वाली सहायताओं के लिए ग्राम संगठन की बैठक एवं संकुल संगठन की बैठक में समझाइश दे रही है। जेंडर कैंपेन अंतर्गत दीदियों द्वारा ग्राम स्तर पर रैली, प्रशिक्षण, मेहंदी, चेयर रेस, नींबू रेस प्रतियोगिता, दीप प्रज्जवलन कर लिंग आधारित हिंसा को दूर करने के संदेश दिए जा रहे हैं।
लैंगिक हिंसा पर आधारित राष्ट्रीय अभियान में लैंगिक हिंसा को रोकने के लिए जेंडर शपथ भी दीदियों के द्वारा ली जा रही है। दीदियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जेंडर समानता का प्रचार प्रसार कर बेटियों को पढ़ाने एवं समान अवसर एवं अधिकार देने के लिए एवं बाल विवाह को रोकने के लिए जागरुक करने का सरहनीय कार्य किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE