BREAKING NEWS
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत प्रदेश में आगामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के कांग्रेस.. <<     VIDEO NEWS: मुरैना में मायावती, बीजेपी-कांग्रेस पर.. <<     REPORT : व्यय प्रेक्षक एसएस दास ने किया मनासा में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की साडास थाना पुलिस और दो.. <<     VIDEO NEWS: बुरहानपुर में डायरिया का प्रकोप,.. <<     BIG REPORT : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रामपुरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की.. <<     KHABAR : नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल में.. <<     VIDEO NEWS: खातेगांव में गरीबो के हक के राशन का हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024- स्वीप गतिविधियों के तहत.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में हैप्पीनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा में मतदान से पहले प्रत्याशियों ने.. <<     KHABAR : जिला कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 1:29 pm
BIG NEWS : मालवा के नीमच में अफीम उत्सव, प्रथम खंड में शुरू हुआ काले सोने का तौल, आज 23 गांव के इतने किसान पहुंचे, कल 18 गांव के आएंगे सैंकड़ों काश्तकार, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर 

Share On:-

नीमच। मालवा के नीमच में आज से अफीम उत्सव प्रारंभ हो गया। नीमच अफीम प्रथम खंड में काले सोने का तौल 29 मार्च से 19 अप्रैल तक नीमच के कनावटी से आगे बनाए गए तौल केंद्र टूरिस्ट मोटल पर चलेगा। आज 23 गांव के 176 किसान अपनी अफीम लेकर तौल के लिए पहुंचे। 30 मार्च को 18 गांव के 517 काश्तकारों की अफीम का तौल होना है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मार्च से 8 अप्रैल तक 3722 किसानों द्वारा लूणी चिरनी की पद्धति से निकाली गई अफीम का तौल होगा। वही सीपीएस पद्धति से अफीम की पैदावार करने वाले 2486 किसानों का तौल 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक होगा। आज सुबह से ही निर्धारित संख्या में तय की गई सूची के अनुसार अफीम किसान तौल केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए। किसानों का कहना था कि जिस प्रकार से व्यवस्था बनाई गई है उससे तौल संबधी हमारा कार्य बहुत तेजी से पूरा हो गया।

उल्लेखनीय है कि अफीम तौल केंद्र टूरिस्ट मोटल पर अफीम काश्तकारों के लिए विभाग द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए ठंडा पेयजल, टेंट व शामियाने और कूलर पर्याप्त संख्या में लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है। अमूमन किसान भी अफीम विभाग द्वारा की गई व्यवस्था से संतुष्ट दिखाई दिए। बताते चलें कि प्रक्रिया के अनुसार तौल केंद्र पर किसान बाल्टी में अफीम लेकर पहुंचते हैं। यहां उन्हें खाली कंटेनर दिया जाता है। जिसमें किसान अपनी अफीम खाली कर देता है। इसके बाद अफीम परख के लिए लाई जाती है। यहां लेबोरेटरी में अफीम की गुणवत्ता की जांच होती है। यानी क्लासिफिकेशन किया जाता है। इसके बाद विभाग के लोग निर्धारित मापदंडों के अफीम जिस कैटेगरी की है,उस श्रेणी में रखते है। 

इस दौरान सैंपल के लिए 25 ग्राम अफीम निकाल ली जाती है। तत्पश्चात अफीम कंटेनर सील कर दिया जाता है। फिर अफीम को तोल कांटे पर टोल की प्रक्रिया के लिए भेज दिया जाता है। इसके बाद बड़े कांटे पर टोल होने के बाद अफीम को गोदाम में भेजा जाता है। यहां से अफीम फैक्ट्री में चली जाती है। तौल केंद्र पर मौजूद अफीम किसानों ने हमारे रिपोर्टर से चर्चा में बताया कि हम लोग रात दिन एक करके अपने बच्चों की तरह लालन पालनकर अफीम पैदा करते हैं। लेकिन हमारे खून पसीने और मेहनत से पैदा की गई अफीम का जो मूल्य मिल रहा है वह बिल्कुल न्याय संगत नहीं है। अफीम किसानों ने सीपीएस पद्धति को बंद करने की बात भी कहीं। यह भी कहा गया कि इस बार मौसम की वजह से अफीम का औसत देने में किसानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE