BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 2:17 pm
KHABAR : सागर कॉलेज के बाहर अभाविप का प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस, फीस के नियमों का कर रहे विरोध, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। सागर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी गांधी नगर भोपाल में शुक्रवार सुबह कॉलेज के छात्र और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने फीस नियमों में एडमिशन के बाद बदलाव होने का विरोध किया। इस दौरान करीब 300 से अधिक छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की, वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से भी बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे। लगातार छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस भी मौजूद है जो कि छात्रों को लगातार समझाइश देकर वहां से उठाने की कोशिश कर रही है। हालांकि छात्र करीब दो घंटे से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।


यह है परेशानी
एक छात्र ने बताया कि हमारे एडमिशन से पहले छात्रों को एक फीस स्ट्रक्चर बताया जाता है, जिसमें हर साल की फीस लिखी होती है, वहीं उसमें स्कौलरशिप फीस के बारे हमें बताया जाता है कि वह फीस आपको सेकेंड ईयर में नहीं देनी होगी, बाद में जब छात्र एक साल पढ़कर सेकेंड ईयर में प्रवेश लेता है तब प्रबंधन कहता है कि स्कौलरशिप फीस पहले देनी होगी, हालांकि एडमिशन से पहले वहीं प्रबंधन ने हमें इस फीस को देने के लिए मना किया था। जिसके चलते हजारों की संख्या में छात्र परेशान होते हैं। इसलिए आज हम कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा छात्रों ने बताया कि हम जब कॉलेज प्रबंधन की इस नीति का विरोध करते हैं तो वह हमें लगातार टीसी देने या कॉलेज से निकाल देने की धमकी देते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE