मनासा। गुरुवार दोपहर 1 बजे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मनासा नगर के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 62 पर पर महिला व बाल विकास विभाग के तत्वावधान में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर मनासा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया , एसडीओपी विमलेश कुमार उईके तहसीलदार बीके मकवाना ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मोजुदगी में नवीन दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान की जानकारी देकर मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर एसडीएम पवन बारिया ने आमजन और बच्चो को जागरूक करते हुए कहा कि संविधान में सभी नागरिकों को वोट करने का अधिकार है। हमें अपने इस अधिकार का उपयोग करते हुए देश व समाज विकास के लिए अच्छे उम्मीदवार को चुनना चाहिए। इससे देश व क्षेत्र का विकास होगा।