BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2026, 11:33 am
KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के कम्युनिटी हॉल का भूमि पूजन, विधायक दिलीप सिंह परिहार बोले- ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का हो रहा निरंतर विस्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटड़ी इस्तमुरार एवं आकली में कुल 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कम्युनिटी हॉल (सार्वजनिक डोम) का भूमि पूजन सोमवार को विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। कोटड़ी इस्तमुरार में 40 लाख रुपये तथा आकली में 12 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी हॉल का निर्माण कराया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। कम्युनिटी हॉल के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नीमच विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह भाटी, सरपंच श्रीपाल सिंह सिसोदिया, मंडल महामंत्री दिलीप सिंह चौहान, किशन अहिरवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष निलेश पाटीदार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे, मंडल मंत्री श्रीमती ऊषा सोनी, शुभम शर्मा, महेंद्र सिंह शक्तावत, हस्तीमल जांगिड़, ओम सिंह हाड़ा, प्रेमसिंह पंवार, दुर्गाशंकर मेघवाल, दिलीप सुथार, विकास सुथार, विनोद पाटीदार, जितेंद्र अहीर, मनोहर रावत, पुखराज जाट, मुकेश जाट, नारायण खंडेलवाल, कमल सिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE