BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2026, 12:07 pm
BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच जिले की जीरन पुलिस को दो अलग-अलग कार्रवाईयों में मिली बड़ी सफलता, 35 लाख रूपये कीमत के अवैध मादक पदार्थ और ट्रक के साथ चार तस्कर दबोचे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जीरन थाना पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 30 किलो डोडाचूरा, 4 किलो 500 ग्राम अफीम एवं एक टाटा ट्रक जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहली कार्रवाई में जीरन थाना पुलिस ने महू-नीमच रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक टाटा ट्रक को रोककर तलाशी ली। ट्रक की ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर रखे दो प्लास्टिक के कट्टों से 30 किलो पिसा हुआ डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक जीता सिंह (29), काला सिंह (49) एवं कृष्ण उर्फ रविदास (35), तीनों निवासी जिला संगरूर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करीब 90 हजार रुपये मूल्य का डोडाचूरा तथा लगभग 10 लाख रुपये कीमत का ट्रक जब्त किया।

दूसरी कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीमखेड़ा फंटे के पास हाईवे पर घेराबंदी की। यहां संदिग्ध अवस्था में खड़े मंगल सिंह निवासी सीमखेड़ा को हिरासत में लिया गया। तेज बारिश के कारण उसे हर्कियाखाल पुलिस चौकी लाया गया, जहां उसके पास मौजूद कैस्ट्रोल ऑयल की हरी बाल्टी की तलाशी लेने पर उसमें से 4 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 22.50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थों के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE