खरगोन। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनज़र खरगोन जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी वृत्त कसरावद के आबकारी दल द्वारा अवैध मदिरा विक्रेताओं व विनिर्माण के स्थलों पर दबिश दी जाकर सघन तलाशी ली गयी। कार्रवाई में छोटी कसरावद रोड पर स्थित होटल/ढाबों से तथा भीलगांव नाले किनारे से अवैध मदिरा बरामद हुई। उक्त कार्रवाई में 55 लीटर हाथभट्टी मदिरा, 30 पाव देशी प्लेन बरामद, 15 केन बियर जब्त की गयी तथा 2140 किलोग्राम महुआ लहान मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। वृत्त प्रभारी मोहनलाल भायल द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क,च के तहत 05 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त जब्त अवैध मदिरा व महुआ लहान का अनुमानित मूल्य लगभग 230000/- रु. है। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक शिवनारायण कटारे, संतोष वर्मा व रीता सिंगोरिया उपस्थित रहे। अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई सतत जारी रहेगी।