छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव को सिर्फ कुछ दिन बचे है। ऐसे में राजनैतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी नकुलनाथ ने शहर कांग्रेस कमेटी के आयोजन में कार्यकर्ताओ से कहा कि ओवर कॉन्फिडेंस में नही रहे इसका खामियाजा हमको पिछले लोकसभा में उठाना पड़ा था। इससे सावधान रहिएगा। चुनाव को कम दिन बचे हैं 17अप्रैल को छिंदवाड़ा में चुनाव प्रचार थमेगा।17तारीख को कोई काम नहीं हो पायेगा क्योंकि 17तारीख को राम नवमी है।सही मायने में चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ 12दिन ही बचे है।ऐसे में हमको रात दिन एक करके मेहनत करनी पड़ेगी।केवल 12दिन मैं आपसे मांग रहा हूं , हम 12दिन की मिठाई पूरे 5साल हम इंजॉय करेंगे।
कमलनाथ की अंदाज में कहा आपको देखकर मेरा डेढ़ किलो खून बढ़ जाता है।
कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओ से संबोधित करते हुए कमलनाथ के चिरपरिचित अंदाज में कार्यकर्ताओ से कहा कि आपके चहेरे पर उत्साह देखकर मेरे बदन में भी डेढ़ किलो खून बढ़ गया है।कार्यकर्ताओ ने नकुल के इस अंदाज में जमकर ठहाके लगाए।अगली मुलाकात चुनाव परिणाम के दिन शाम 7बजे यही होगी।
लाडली बहनों से बोले खाते में आखरी बार राशि आयेगी ,रख लेना लेकिन वोट कांग्रेस को ही देना। नकुलनाथ ने सावंगी में सभा के दौरान कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने माताओं और बहनों को भी गुमराह किया है। चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने कहा था कि लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को 1000₹से 3000₹तक देंगे चुनाव के समय 1000₹बढ़ाकर 1250₹ तक ही सीमित कर दिया।नकुलनाथ ने कहा मुझे पता चला है कि सरकार दोबारा आपके खाते में लाडली बहना योजना की राशि डालेगी मैं तो माताओं और बहनों से कहना चाहता हूं कि ये आखरी राशि है,इसे रख लीजिएगा।लेकिन 19 तारीख को पंजे का बटन दबाकर कांग्रेस का विजय बनाए।
महंगाई ,बेरोजगारी और किसान की समस्याओं को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा
सौसर के सावंगी में जनसभा के दौरान लोकसभा प्रत्याशी नकुलनाथ ने कहा बीजेपी सरकार पर जमकर बोला,नकुलनाथ ने कहा देश ,प्रदेश सहित जिले में बेरोजगारी बढ़ रही है वहीं कमलनाथ जी ने सौसर बोरगांव के औधोगिक क्षेत्र में 10हजार से ज्यादा लोगो को रोजगार मुहैया कराया है।प्रदेश में खाद बीज के नाम पर जमकर कालाबजारी हो रही है।छिंदवाड़ा दूसरे जिले की अपेक्षा खाद के नाम पर कमलनाथ और मेरे डर खाद की कालाबजारी नही हो पा रही है।