BREAKING NEWS
KHABAR : मिडटाउन कॉलोनी में अब 45 मिनट मिलेगी पेयजल.. <<     कैलारस में खैर कटाई का आरोप, रेंजर समेत तीन.. <<     खरगोन के बिस्टान में अनियमितताओं का मामला,.. <<     KHABAR : टीकाकरण दिवस का अधिकारियों ने किया औचक.. <<     KHABAR : सरदार सरोवर बांध पर ऐतिहासिक समझौता! मध्य.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली तत्काल.. <<     KHABAR : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मानसिक.. <<     KHABAR : बगलामुखी मंदिर में दान अनियमितता की.. <<     शिवपुरी: तहसीलदार पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने FIR.. <<     BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2024, 4:47 pm
KHABAR : जामनेर में निकाली बाइक रैली, अलग-अलग कार्यक्रम कर मतदाताओं को कर रहे जागरूक; रंगोली बनाई, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। लोकसभा आम निर्वाचन की स्वीप गतिविधि अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में जिला में मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियां जारी है।


इसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद गुना द्वारा लाल परेड ग्राउंड गुना पर पुलिस एवं आर्मी की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को 7 मई को अनिवार्य मतदान करने हेतु मानव श्रृंखला बनवाकर शपथ दिलवाई गई। नगर परिषद आरोन के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र क्रमांक 193,194 एवं 200 पर आरोन करेगा शत-प्रतिशत मतदान रंगोली, मेहंदी एवं मतदान अवश्य करें शपथ का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।


मध्‍यप्रदेश राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन गुना अंतर्गत ग्राम नौहर, बरखेड़ाहाट, ककवासा में स्‍व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा रंगोली, नारे-लेखन एवं शपथ के माध्‍यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्‍व-सहायता समूह की दीदिया, मिशन स्‍टॉफ एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्‍यों ने भाग लिया। अनुविभागीय अधिकारी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आर अंजली के द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जनपद पंचायत राघौगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत जामनेर में स्‍वीप गतिविधि का आयोजन कराया गया। जिसमें बाइक रैली एवं मानव श्रृंखला की गतिविधि की गई।


इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के जामनेर सेक्टर के पंचायत सचिव जीआरएस द्वारा पंचायत भवन जामनेर मंडी प्रांगण से बाईक रैली निकालकर नगरवासियों को मतदान ले लिए जागरूक किया गया। इस दौरान शैलेन्द्र सिंह यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राघौगढ़, सहायक यंत्री अरविंद चतुर्वेदी एवं एपीओ अरविंद चंदेल, समस्त उपयंत्री, पीसीओ, पंचायत सचिव, जीआरएस एवं अन्‍य विभागीय अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE