भानपुरा। विगत दिनों भानपुरा पुलिस द्वारा की गई एनडीपीएस की कार्यवाही को लेकर गुर्जर समाज ने मध्यप्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री विश्वास सारंग को समाजजनों ने ज्ञापन सौंपा।
भानपुरा पुलिस पर आरोप लगाया कि ग्राम कैथूली निवासी रामचंद्र पिता अमरलाल गुर्जर को फर्जी एनडीपीएस 06 किलो 500 ग्राम अफीम में आरोपी बनाया गया। उक्त षड्यंत्र में शामिल पुलिसकर्मी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर गुर्जर समाज के समाजजनों ने कैबिनेट मंत्री सहकारिता, खेल में युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन को ज्ञापन दिया है।