BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर जू में बनेगा रोमांच का नया ठिकाना,.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में साईं मंदिर स्थापना.. <<     KHABAR : तीन माह से नहीं हुई नगर परिषद की बैठक,.. <<     खरगोन में सीसी रोड की मांग, गुलशन नगरवासियों.. <<     KHABAR : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज का काम देखने पहुंचे.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<     KHABAR : शिवपुर में सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया.. <<     KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<     शहडोल में कागजी तालाब का महाघोटाला,हाईवे के.. <<     BIG REPORT : पुजारियों ने उठाई कृषि अधिकारों की आवाज,.. <<     KHABAR : मिडटाउन कॉलोनी में अब 45 मिनट मिलेगी पेयजल.. <<     कैलारस में खैर कटाई का आरोप, रेंजर समेत तीन.. <<     खरगोन के बिस्टान में अनियमितताओं का मामला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2026, 1:35 pm
KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे, स्थापना दिवस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी, पढे़ खबर

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद में श्री साईं मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के समापन अवसर पर हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

स्थापना दिवस के मौके पर श्री साईं मंदिर को फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर परिसर में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे क्षेत्र में साईं बाबा के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

मंदिर समिति के अनुसार, श्री साईं मंदिर की स्थापना 7 जुलाई 2003 को हुई थी। तभी से हर वर्ष स्थापना दिवस पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष भी कसरावद सहित आसपास के गांवों और विभिन्न क्षेत्रों से करीब 10 से 12 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे।

आयोजन के दौरान दिनभर भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसादी वितरण का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने साईं बाबा से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर समिति के सदस्य योगेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2003 से लगातार स्थापना दिवस पर धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के सहयोग और साईं बाबा की कृपा से मंदिर का स्वरूप लगातार भव्य होता जा रहा है।

भक्ति, सेवा और समर्पण के इस आयोजन ने एक बार फिर कसरावद में साईं बाबा के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाया। विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE