BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<     शहडोल में कागजी तालाब का महाघोटाला,हाईवे के.. <<     BIG REPORT : पुजारियों ने उठाई कृषि अधिकारों की आवाज,.. <<     KHABAR : मिडटाउन कॉलोनी में अब 45 मिनट मिलेगी पेयजल.. <<     कैलारस में खैर कटाई का आरोप, रेंजर समेत तीन.. <<     खरगोन के बिस्टान में अनियमितताओं का मामला,.. <<     KHABAR : टीकाकरण दिवस का अधिकारियों ने किया औचक.. <<     KHABAR : सरदार सरोवर बांध पर ऐतिहासिक समझौता! मध्य.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली तत्काल.. <<     KHABAR : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मानसिक.. <<     KHABAR : बगलामुखी मंदिर में दान अनियमितता की.. <<     शिवपुरी: तहसीलदार पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने FIR.. <<     BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2024, 8:12 pm
BIG REPORT : जिले का नीमच-निंबाहेड़ा रोड और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब पहुंची संदिग्ध कार तो पुलिस ने की घेराबंदी, दो तस्कर हुए गिरफ्तार, अब न्यायालय ने सुनाया इतने वर्ष का सश्रम कारावास, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। अनुज कुमार मित्तल, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985) नीमच के द्वारा 77 पैकेटों में 169 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो तस्कर (1) सुरेश पिता बेनीराम भट्ट, आयु-26 साल, निवासी-ग्राम रेवाड़ा बोरियापुरा, थाना बागोर, तहसील रायपुर, जिला-भीलवाड़ा (राजस्थान) व राहुल पिता माधुलाल खारोल, आयु-27 साल, निवासी-ग्राम कालीमॅगरी गंगापुर, थाना गंगापुर, तहसील सहाड़ा, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) को एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 की धारा 8/20 के अंतर्गत 11-11 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,50,000-1,50,000 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक सुशील ऐरन द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि केंन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, नीमच में पदस्थ निरीक्षक नवनीत कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के लिए निवारक दल का गठन किया गया था। इस निवारक दल द्वारा दिनांक 08.09.2022 को रात्रि लगभग 10ः30 बजे नयागॉंव रेल्वे क्रॉसिंग, नीमच-निम्बाहेड़ा रोड़ पर पहुंचकर नाकेबंदी की तो नीमच की तरफ से एक लाल रंग की संदिग्ध स्कोडा कार आती हुई दिखाई दी, जिसमें दोनो आरोपीगण बैठे हुवे थे। कार को घेराबंदी करके रोककर उसकी तलाशी लिये जाने पर कार की डिक्की में रखे 77 पैकेटों में कुल 169 किलोग्राम अवैध मादक पदर्थ गांजा को जप्त किया गया व आरोपीगण को भी गिरफ्तार किया गया। मौके की कार्यवाही कर विवेचना उपरांत परिवाद विशेष न्यायालय जावद में प्रस्तुत किया गया।

विशेष लोक अभियोजक द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान विवेचक, जप्ती अधिकारी, फोर्स के सदस्यों सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराते हुवे आरोपीगण द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी किये जाने के अपराध को प्रमाणित कराते हुए उन्हें कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय विशेष न्यायालय द्वारा दोनो आरोपीगण को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में अभियोजन का संचालन विशेष लोक अभियोजक सुशील ऐरन द्वारा किया गया तथा अभियोजन के सफल संचालन में प्रियंका गुर्जर, नीरा यादव अधिवक्तागण व इंटर्न भगत मालवीय का सक्रिय सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE