नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी 05 अप्रैल को झांझरवाड़ा फीडर पर लाइन मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 05.04.2024 (शुक्रवार) को झांझरवाड़ा फीडर पर लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कार्य की वजह से सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक फीडर बंद रहेगा। इस अवधि में कृष्णा नगर, सिद्धी विनायक कॉलोनी, दुर्गा आईल मील, स्टेडियम, बंगला नं. 59, मंडी प्रांगण, बंगला नं. 60, स्वीमिंग पूल का क्षेत्र, बेनीवाल के कुएं तक, रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, आंबेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पीछे, फ्रैंडस कॉलोनी आदि क्षेत्रों की विद्युत प्रदाय व्यवस्था प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।