छतरपुर। खजुराहो लोकसभा से आज इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद पन्ना के एवर शाइन गार्डन में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता जीतू पटवारी, विवेक तनखा आदि पहुंचे और उन्होंने विशाल जन सभा को संबोधित किया बतादें की इस द्वारान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा और प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत शर्मा पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष की खुद की लोकसभा में कोई भी विकास नही हुआ है। भाजपा में अहंकार की परकाष्ठा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा से 5 सवाल पूंछे और कहां भाजपा की सरकार होने के बाद भी क्यों हो रहा पलायन। पन्ना में खनिज माफिया बाहर का क्यों और लोकतंत्र मेँ इतनी तानासाही क्यों इसके साथ ही उनहोने कहा कि विष्णुदत्त शर्मा इन 5 साल एक भी गांव नही गए।